फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smuggler bulldozes at two brothers' house in Jakhal

जाखल में नशा तस्कर दो भाईयों के घर पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler bulldozes at two brothers' house in Jakhal
जाखल में मकान को ढहाने के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/जाखल। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थित फतेहाबाद जिले में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों के विरुद्ध नकेल कस दी है। जाखल मंडी की बाजीगर बस्ती में नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में दो नशा तस्कर भाइयों के घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। नशे के कारोबार से पैसा कमाकर 11 मरले में अवैध रूप से खड़ा किया गया आशियाना कुछ ही देर में ढेर हो गया। जिले में पहली बार तस्करों के अवैध संपत्ति पर ऐसी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाजीगर बस्ती निवासी दो भाइयों रणजीत सिंह व जसवीर सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस के 14 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने नशा तस्करी करते हुए काफी चल व अचल संपत्ति अर्जित की है। यह घर नशा तस्करों की मां के नाम पर था। इस दौरान डीएसपी शाकिर हुसैन व दो इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में 75 पुलिसकर्मियों का दस्ता तैनात रहा। यह कार्रवाई नगरपालिका प्रशासन द्वारा धारा 181 के तहत की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जाखल नगरपालिका प्रशासन द्वारा एक सप्ताह पहले नोटिस जारी करके परिवार को इस कार्रवाई के बारे में अवगत करा दिया था। उनसे मकान को खाली करने के लिए भी कहा गया था। शनिवार को जैसे ही प्रशासन दलबल के साथ बाजीगर बस्ती में इस मकान के सामने पहुंचा तो परिवार अधिकांश सामान सहित अंडरग्राउंड हो चुका था। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में घर को दो बुलडोजर की सहायता से ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल पहले जाखल में दर्ज हुआ था पहला केस
इन दोनों भाइयों रणजीत सिंह व जसवीर सिंह का नशे का अवैध कारोबार साल 2010 के आसपास शुरू हुआ था। जाखल थाने में इनके खिलाफ पहला केस साल 2010 में दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार इन दोनों ने नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क खड़ा कर लिया। पंजाब से नशा लाकर जाखल क्षेत्र में बेचने लगे। सात केस इनके खिलाफ फतेहाबाद जिले में हैं, जबकि सात पंजाब क्षेत्र में दर्ज हैं।
और भी नशा तस्करों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, 11 की सूची तैयार
प्रशासन की यह कार्रवाई यहीं पर नहीं थमने वाली है। भविष्य में और भी नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए जिले की दोनों नगर परिषद व पांचों नगरपालिका प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। जिले में 11 तस्करों की सूची तैयार की गई है। फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन से शहर में सात नशा तस्करों की रिपोर्ट मांगी गई थी। इनमें से नगर परिषद ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दे दी है। इनमें राजीव कॉलोनी निवासी एक महिला तस्कर, लाजपत नगर निवासी तस्कर, सुभाष नगर निवासी एक नशा तस्कर शामिल है। रिपोर्ट में इनकी प्रॉपर्टी को अवैध करार दिया गया है। दो तस्करों के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इनके नाम प्रॉपर्टी नहीं है। इसमें शक्ति नगर निवासी एक और मातूराम कॉलोनी निवासी एक नशा तस्कर शामिल है।

फतेहाबाद जिले में ये हैं केस दर्ज
1. एफआईआर नंबर 212, साल 2010, थाना जाखल
2. एफआईआर नंबर 88, साल 2011, थाना जाखल
3. एफआईआर नंबर 50, साल 2014, थाना जाखल
4. एफआईआर नंबर 270, साल 2015, थाना जाखल
5. एफआईआर नंबर 753, साल 2015, थाना रतिया
6. एफआईआर नंबर 760, साल 2015, थाना रतिया
7. एफआईआर नंबर 11, साल 2015, थाना टोहाना
(नोट - बाकी केस पंजाब के संगरूर, मानसा, बरेटा व बुढ़लाडा में दर्ज हैं)
कोट
नगरपालिका प्रशासन द्वारा अवैध रूप से कोठी बनाने पर नगरपालिका एक्ट की धारा 181 के तहत यह कार्रवाई की गई है। एक सप्ताह पहले नोटिस जारी करके परिवार को अवगत करवा दिया था। उनसे मकान को खाली करने के लिए भी कहा था।
-महावीर सिंह, सचिव, नगरपालिका जाखल

जाखल में मकान को बुलडोजर से ढहाने में जुटा चालक।

जाखल में मकान को बुलडोजर से ढहाने में जुटा चालक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed