फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smuggler arrested with 505 grams of heroin on three-day remand

505 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार नशा तस्कर तीन दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 505 grams of heroin on three-day remand
भूना। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम द्वारा 505 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशा तस्कर मूल रूप से डिंग मंडी का निवासी मोहन लाल है। जो फिलहाल भूना की ऑटो मार्केट में रह रहा था। भूना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस असली सप्लायर के बारे में उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान भूना के पुराना बस अड्डे के समीप पहुंची तो उसे सूचना मिली कि ऑटो मार्केट में किराये के मकान में रहने वाला मोहनलाल हेरोइन बेचने का काम करता है। जो मोटरसाइकिल पर दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर भूना आया है। इस पर पुलिस ने उसके मकान के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान मोहनलाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया तो पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि नशा तस्कर मोहनलाल दिल्ली में एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आया था। यह हेरोइन भूना क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed