फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drug, protest, praveen kashi, chautala, fatehabad

नशे के खिलाफ प्रवीन काशी के आंदोलन को दुष्यंत चौटाला ने दिया समर्थन

Fri, 13 Sep 2019 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
drug, protest, praveen kashi, chautala, fatehabad
फतेहाबाद में प्रवीण काशी के अनशन पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पिछले नौ दिन से नशे के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण काशी को पूर्व सांसद एवं जननायक जनता पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला का भी साथ मिल गया है। शुक्रवार सुबह लाल बत्ती चौक स्थित पार्क में जारी काशी के अनशन पर पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उधर, प्रवीण काशी का अनशन शुक्रवार को नौंवें दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी नशे के खिलाफ अभियान को अपने चुनावी घोषणापत्र में सबसे पहले पायदान पर रखेगी और सरकार आने के बाद सुनिश्चित किया जाएगा कि नशा तस्करी से जुड़ा मामला गैर जमानती होगा। इसके अलावा पंजाब-राजस्थान बार्डर पर सख्ती करके नशे को प्रदेश में एंट्री से ही रोका जाएगा। प्रदेश की मनोहर लाल सरकार पर आरोप जड़ते हुए पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश में नशा एकाएक बढ़ा है और सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने खाप पंचायतों के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि वे लोग उन्हें जहां बुलाएंगे, वो पहुंच जाएंगे, लेकिन ये लोग महज चौटाला परिवार की बजाए पूरे देवीलाल परिवार को एकजुट करने का प्रयास करें। लेकिन इन प्रयासों की आड़ में सिर्फ दुष्यंत चौटाला को कमजोर करने का प्रयास किए जा रहे हैं, ये स्वीकार्य नहीं हैं। जब दुष्यंत से ये पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि इन प्रयासों के पीछे कोई राजनैतिक साजिश है तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और इतना ही कहा कि खाप पंचायतों के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने नशे पर बोलते हुए कहा कि केवल फतेहाबाद-सिरसा ही नहीं, अंबाला तक पंजाब के साथ लगता एक भी कस्बा ऐसा नहीं है जो नशे से प्रभावित नहीं हो। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नशे की तस्करी में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है और सरकार इसे रोकने के लिए कतई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन काशी का अनशन नौंवे दिन जारी
उधर दूसरी ओर शुक्रवार को नशे के खिलाफ प्रवीन काशी का अनशन नौंवे दिन में प्रवेश कर गया। उनके द्वारा दिया गया अल्टीमेटम भी शनिवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में उनके अगले कदम पर भी जिला प्रशासन की नजरें बनी हुई हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रवीण काशी के स्वास्थ्य की जांच की। शुक्रवार को काशी का वजन 51 किलो दर्ज किया गया। इस अवसर पर जजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, वरिष्ठ नेता पंकज झांझड़ा व इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी सहित कई जजपा नेता इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed