फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drizzling rain brought relief from the humid heat, rain expected for the next four days

Fatehabad News: रिमझिम से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, अगले 4 दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drizzling rain brought relief from the humid heat, rain expected for the next four days
फतेहाबाद शहर में बारिश से बचाव के लिए छाता लेकर गुजरती छात्राएं। संवाद
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन से वीरवार सुबह से 7 बजे से लेकर शाम तक रही बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं दिनभर रही बूंदाबांदी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश के दौरान बाजार में चहल-पहल कम रही। राहगीर व विद्यार्थी बारिश में भीगते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4 दिनों तक और मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। पिछले चार दिनों से छाई बादलवाही से लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। वहीं कम बारिश वाले क्षेत्रों की फसलों में पानी की कमी हो रही थी। ऐसे में वीरवार को दिनभर रही रिमझिम बारिश से फसलों को फायदा मिला है। बारिश ने फसलों में लगे रोग को धो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

तापमान में गिरावट, फसलों को लाभ

वीरवार को दिनभर रही बादलवाही से जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है। सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश से खरीफ की सभी फसलों को लाभ होगा। पिछले एक सप्ताह से खरीफ फसलों को बारिश की आवश्यकता हो रही थी। बारिश से धान, नरमा, मूंग, गन्ना, ग्वार और मूंगफली की फसल में वृद्धि दर बढ़ेगी। किसान फसलों में खाद व कीटनाशक का छिड़काव कर सकेंगे।


--

:: मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से वीरवार सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश जारी है। मानसून टर्फ बंगाल की खाड़ी से लेकर हरियाणा पंजाब और राजस्थान तक बना हुआ है। वहीं अरब सागर की ओर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इससे सोमवार तक बारिश की संभावना बनी रहने की संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed