फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Driver returned from UP found Corona positive

यूपी से लौटा ड्राइवर मिला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 24 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Driver returned from UP found Corona positive
भूना रोड स्थित कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया तथा उसके पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की सूचि तैयार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग के अनुसार उक्त व्यक्ति गाड़ी चलाने का काम करता है जो 19 जून को गुप्ता कालोनी के रहने वाले 6 लोगों के साथ यूपी के गोरखपुर में शादी समारोह में गया था। 22 जून को उक्त व्यक्ति अपने घर वापिस आया जिसके बाद उसके साथ 7 लोगों के सैंपल भेजे गए थे जिनमें से ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव और अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा कर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जानकारी अनुसार 22 जून को स्वाथ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए ड्राइवर सहित 7 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से आदर्श कॉलोनी निवासी ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग के एमपीएचडब्ल्यू विकास कुमार और उनकी टीम ने ड्राइवर में खांसी-जुकाम के लक्षण होने के कारण उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया तथा संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी है। विभाग के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु और नोडल अधिकारी डॉ. कुणाल वर्मा ने कॉलोनी का दौरा कंटेनमेंट जोन बनाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को कॉलोनी का सर्वे करने के लिए निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed