{"_id":"642868fcacab60a11f077b15","slug":"drinking-water-supply-did-not-come-for-20-days-angry-villagers-jammed-the-highway-women-broke-pots-fatehabad-news-c-21-1-95427-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 20 दिन से नहीं आई पेयजल सप्लाई तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, महिलाओं ने फोड़े मटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 20 दिन से नहीं आई पेयजल सप्लाई तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, महिलाओं ने फोड़े मटके
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बरसीन में पानी की समस्या को लेकर हाईवे पर मटके फोड़तीं महिलाएं।
फतेहाबाद। गांव बरसीन में 20 दिन से पेयजल सप्लाई न होने से ग्रामीणों का शनिवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया, जाम में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने हाईवे पर मटके फोड़े। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज और जेई सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल पाया।
ग्रामीण राकेश कुमार, विष्णुदत्त, रामेश्वर, कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव बरसीन में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन तोड़ दी थी। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया लेकिन उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ठीक करवाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सिर्फ पाइप उपलब्ध करवा दी और कह दिया कि लाइन जोड़ने का काम जनस्वास्थ्य विभाग करेगा। मगर लाइन फिर भी ठीक नहीं करवाई गई।
दो घंटे का काम 20 दिन से लटका रखा
ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल कुमार उर्फ कालू बरसीन ने कहा कि पाइप लाइन जोडऩे का काम सिर्फ दो घंटे का है लेकिन विभाग के अधिकारी जान बूझकर लटका रहे हैं। ग्रामीण पेयजल को लेकर परेशान है और टैंकरों से पानी मंगवाया जा रहा है। मौके पर मौजूद जेई सुभाष ने कहा कि वह पाइप लाइन जुड़वा देते हैं और शाम को सप्लाई शुरू हो जाएगी। पाइप लाइन ठीक करने का काम शुरू होने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पाइप लाइन ठीक नहीं हुई तो दोबारा जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- पांच बजे नहीं छह बजे चाहिए पानी सप्लाई
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने इस दौरान कहा कि पंप ऑपरेटर सुबह पांच बजे पानी सप्लाई शुरू कर देता है। इस कारण अन्य घरेलू काम समय पर नहीं हो पाते हैं। पानी की सप्लाई सुबह छह बजे शुरू की जानी चाहिए।
कोट
सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने पाइप लाइन शिफ्ट की थी। इसके बाद पाइप लाइन डाल दी गई थी, कनेक्शन भी किया, लेकिन वह लीक हो गया था। इसी वजह से दिक्कत आ रही थी। शनिवार को कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
-मोहित शर्मा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग