फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dress code mandatory for private bus drivers and conductors, students can travel only with tickets.

Fatehabad News: निजी बस चालकों-परिचालकों की ड्रेस अनिवार्य, विद्यार्थी टिकट लेकर ही कर सकेंगे सफर

Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dress code mandatory for private bus drivers and conductors, students can travel only with tickets.
रतिया। अलीकां रोड पर चलने वाली एक निजी बस में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार मामले में शुक्रवार शाम को गांव कलोठा के ग्रामीणों द्वारा बस को रोक लेने की घटना के बाद शनिवार को सदर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें गांव अलीका, कलोठा, खैरपुर सहित रूट से जुड़े अन्य गांवों के सरपंच, निजी बस यूनियन प्रतिनिधि और बस संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में यह तय किया गया कि जब तक रोडवेज विभाग से स्पष्ट निर्देश नहीं मिलते, तब तक छात्र-छात्राएं निजी बसों में टिकट लेकर ही सफर करेंगे। इसके साथ ही निजी बस चालक और परिचालक ड्रेस में होने चाहिए। जिन पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं, वे अस्थायी रूप से इस रूट से दूर रहेंगे। सरपंच मुरारीलाल ने बताया कि अगले सप्ताह रोडवेज अधिकारियों से मुलाकात कर टिकटिंग और व्यवहार संबंधी निर्देश मांगे जाएंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह अलीकां से रतिया आ रही एक प्राइवेट बस में अलीका, कलोठा, लालावास और लाली गांव की कई छात्राएं सवार थीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि टिकट को लेकर चालक व परिचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बस से उतारने की धमकी दी। लौटते समय बस स्टाफ ने छात्राओं को बीच रास्ते में उतार दिया और उनके बैग बाहर फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर गांव कलोठा के सरपंच मुरारीलाल अन्य ग्रामीणों के साथ रतिया पहुंचे और छात्राओं को वापस गांव लाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर बस को रोक लिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। देर शाम थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और बस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed