{"_id":"65efdb7f10bff913c701d6ba","slug":"drainage-problem-will-be-solved-in-7-villages-community-centers-will-be-built-in-11-villages-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114095-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 7 गांवों में होगी जल निकासी की समस्या दूर, 11 गांवों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 7 गांवों में होगी जल निकासी की समस्या दूर, 11 गांवों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र
Tue, 12 Mar 2024 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायत चुनावों के दौरान गांवों में सबसे बड़े मुद्दे पानी निकासी से संबंधित समस्या के समाधान के प्रयास प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गए हैं। पंचायत विभाग ने जिले के सात गांवों में आ रही जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए टेंडर जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए 27 लाख 98 हजार 381 रुपये के टेंडर जारी किए हैं। वहीं, जिले के 11 गांवों में सामुदायिक केंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण यहां पर विवाह समारोह के अलावा अपने छोटे-मोटे कार्यक्रम कर सकेंगे। सामुदायिक केंद्रों के लिए 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 356 रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
इस बार सरकार ग्रामीण विकास की ओर विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीण इलाकों में समस्याओं को दूर करने के लिए हर ग्राम पंचायत की मांग के अनुसार टेंडर जारी किए जा रहे हैं। गांवों में सबसे बड़ी समस्या घरों से निकलने वाले पानी की होती है। सही व्यवस्था न होने के कारण यह पानी गलियों में भरा रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब पंचायत विभाग नालों का निर्माण करवाएगा।
इन गांवों में इस लागत से बनेंगे नाले
जिले के गांव ढाणी भोजराज में 2 लाख 68 हजार 471 रुपये, गांव महमड़ा में 3 लाख 92 हजार 887 रुपये, गांव भूंदड़वास व सरदारेवाला में 4 लाख 20 हजार 54 - 4 लाख 20 हजार 54, गांव लाली में 4 लाख 29 हजार 23, गांव मिराना में माता मंदिर से जोहड़ तक 4 लाख 58 हजार 368 रुपये व 4 लाख 9 हजार 524 रुपये की लागत से नालों का निर्माण किया जाएगा। इससे गांवों में घराें से निकलने वाले पानी की उचित तरीके से निकासी हो सकेगी। ज्ञात रहे कि जिले के कई गांवों में अलग-अलग हिस्सों में पानी की निकासी के साधन न होने के कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसी को लेकर अब यह पंचायत विभाग ने जिन ग्राम पंचायतों से मांग आ रही है, उनके प्रपोजल मिलने के बाद नाले बनाने के लिए टेंडर लगाने आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन
इन गांवों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र
फतेहाबाद के गांव रत्ताखेड़ा, नन्हेड़ी, मानावाली, नांगला, चंदड़खुर्द, अमानी, गाजूवाला व बोस्ती में 39 लाख-39 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांव जांडली कलां में 16 लाख 22 हजार, गांव इंदाछोई में 58 लाख 63 हजार, गांव नाढ़ोडी में 58 लाख 63 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र बनेंगे। गांव नाढ़ोडी में 150 लोगों के बैठने लायक सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। वहीं, मानावाली के सामुदायिक केंद्र में 100 लोग बैठ सकेंगे।
गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण, गलियों के निर्माण, सामुदायिक केंद्र, जल निकासी को लेकर जो भी प्रपोजल ग्राम पंचायतें दे रही हैं, उनके टेंडर लगाए जा रहे हैं। 7 गांवों में जल निकासी का कार्य किया जाएगा, जिसका टेंडर जारी कर दिया गया है। 11 गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद