{"_id":"6457e3f655820410f10baca6","slug":"drainage-drains-dilapidated-on-national-highway-fatehabad-news-c-21-1-126596-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर पानी निकासी के नाले हुए जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर पानी निकासी के नाले हुए जर्जर
विज्ञापन
धांगड़ गांव के पास जर्जर पड़ा बारिश के निकासी का नाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे नंबर-9 पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले जर्जर हालात में हैं, इनकी सफाई भी नहीं हुई है। अब तो झाड़ियों व घास ने इन नालों को ढक लिया है और इनमें पानी जाने के लिए बनाए गए होल भी गाद से भर गए हैं। बारिश के दिनों में अक्सर यहां पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। फ्लाईओवर से बहकर आने वाला पानी सर्विस रोड पर एकत्रित हो जाता है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियां भी आती हैं।
डबवाली से दिल्ली के लिए फतेहाबाद से होकर गुजरने वाला फोरलेन हाईवे वर्ष 2016 में बनकर तैयार हुआ था। फतेहाबाद के गांव दरियापुर से यह फोरलेन हाईवे रतिया रोड, भूना रोड से होते हुए गांव धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी व भोडा होसनाक के बाद हिसार सीमा से निकलता है। इस हाईवे के निर्माण के दौरान बारिश के दिनों में सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी लगाया गया है। जिसमें जगह-जगह होल बनाए गए हैं, ताकि बारिश का पानी इन होल से होकर नालों में चला जाए और सड़क पर जलभराव न हो, लेकिन अब यह नाले गाद व मिट्टी से भर गए हैं। यहां तक कि इन नालों घास व बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उग आई हैं, लेकिन नेशनल हाईवे ऑथोरिटी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
दरियापुर से लेकर बड़ोपल तक हालात खराब
फतेहाबाद के गांव दरियापुर के पास तो इन नालों में मिट्टी भर गई है और इनके चेंबर टूट चुके हैं। यही हाल गांव धांगड़ व बड़ोपल के पास है। गांव धांगड़ के पास तो हालात और भी खराब हैं, यहां पर नालों के चेंबर मलबों में तब्दील हो गए हैं। इनके होल बंद होने के कारण धांगड़ व बड़ोपल में सर्विस रोड पर बारिश होने पर चार से पांच फुट तक पानी भर जाता है। हांसपुर चौक, माजरा चौक पर भी यही हालात रहते हैं। यहां पर भी बारिश के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण यहां पर लंबे जाम भी लगते हैं, वहीं सर्विस रोड से अपने गांवों को जाने वाले ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हांसपुर चौक के दुकानदार हरिसिंह, दरियापुर के ग्रामीण होशियार कंबोज, धांगड़ के देसराज मांझू व बड़ोपल के दिलबाग सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे पर जो ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है, उसकी सही देखरेख नहीं हो रही। फ्लाइओवर से पानी बहकर सीधा गांव की ओर आता है, जिस कारण ग्रामीणों को बारिश के दिनों में परेशानी होती है।
विज्ञापन
कोट
एनएच-9 पर वाहनों का आवागमन बेहतर करने को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जलनिकासी को लेकर नाले बनाए गए हैं, अगर कहीं दिक्कत है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। हाईवे पर जलनिकासी के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
-सुभाष भांभू, इंजीनियर इन चीफ, एनएचएआई