फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dr. Luthra wrote in the note, I am dedicating myself to Ganga.

Fatehabad News: डॉ. लूथरा ने नोट में लिखा, मैं अपने आप को गंगा को समर्पित कर रहा हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Luthra wrote in the note, I am dedicating myself to Ganga.
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन स्थित लूथरा अस्पताल की संचालिका सुनीता लूथरा के आत्महत्या मामले में आरोपी पति डॉ. देवेंद्र लूथरा की क्रेटा कार को हरिद्वार से पुलिस लेकर फतेहाबाद पहुंच गई है। पुलिस ने गाड़ी में से मिले नोट को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक नोट के अनुसार डॉ. देवेंद्र लूथरा ने पत्नी के मौत का जिम्मेदार कुछ रिश्तेदारों को ठहराया है। इसके अलावा लिखा है कि अब वह भी गंगा को समर्पित हो रहा है। इन हालात के जिम्मेदार भी वह रिश्तेदार है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस को अभी तक डॉ. देवेंद्र लूथरा के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि डॉ. देवेंद्र लूथरा की कार हरिद्वार में एक कुटिया के बाहर खड़ी है। सूचना के बाद पुलिस हरिद्वार पहुंची थी। बता दें कि लूथरा अस्पताल संचालिका सुनीता लूथरा ने 15 जून को आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में मृतका के भाई विकास ने पति डॉ. देवेंद्र लूथरा और पुत्रवधू नैंसी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोट
डॉ. देवेंद्र लूथरा की कार को हरिद्वार से पुलिस टीम ले आई है। नोट मिला है, जिसमें उसने रिश्तेदार के नाम लिए हैं और कहा है कि मैं गंगा को समर्पित हो रहा हूं। हालांकि अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed