फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dr. Chen and cash looted by miscreants

बदमाशों ने डाक्टर से चेन और नकदी लूटी

Wed, 05 Nov 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Nov 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर भूना मोड़ के नजदीक मंगलवार देर शाम 6 बजकर 30 मिनट पर सामान्य अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ से गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ाकर मारपीट कर लूटपाट कर सोने की चेन व नगदी लूटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर  शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा व पुलिस दल तथा एसएमओ डा.विनोद शर्मा सहित सामान्य अस्पताल के अन्य डाक्टर मौके पर पहुंच गए और लूटपाट का शिकार हुए डाक्टर को सामान्य अस्पताल में लेकर आए , जहां पर डाक्टर का उपचार किया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस डाक्टर को अपने साथ लेकर घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन



     सामान्य अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजीव गर्ग अस्पताल में अपना काम निपटाने के बाद शाम 6 के लगभग अपनी कार में अस्पताल से हुडा सेक्टर में जाने के लिए रवाना हुए। जब डाक्टर राजीव लालबत्ती चौक पर पहुंचे तभी एक आल्टो कार में सवार दो युवकों ने डाक्टर की गाड़ी के पीछे गाड़ी लगा दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूना रोड पर पहुंचते ही डाक्टर के आगे गाड़ी अड़ा दी और डाक्टर को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लुटेरों ने डाक्टर की चेन व 70 हजार रुपये की नगदी लूट ली और डाक्टर को घायल कर फरार हो गए। घायल डाक्टर ने इसकी सूचना अपने सहयोगी डाक्टर को दी।

जिसके बाद डाक्टर व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और डाक्टर को सामान्य अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डाक्टर राजीव गर्ग को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने डाक्टर घटना के बाबत जानकारी ली। सामाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।


नहीं है सुरक्षित राष्टीय राजमार्ग 5 दिन पहले हुई थी व्यापारी से लूटपाट
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए यह मार्ग सुरक्षित नहीं है। मात्र 5 दिन पहले रोहतक से माल लेकर आ रहे धर्मशाला रोड के कपड़ा व्यापारी से लुटेरे माल से भरी 12 लाख रुपये की गाड़ी लूट कर ले गए थे, जिसको लेकर शहर वासियों में पहले से रोष था। अब डाक्टर के साथ लूटपाट होने के बाद शहरवासियों में और भय फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed