फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doubts on the records of 2217 women from five cities under the Lado Laxmi Yojana, verification begins

Fatehabad News: लाडो लक्ष्मी योजना में पांच शहरों के 2217 महिलाओं के रिकॉर्ड पर संदेह, सत्यापन शुरू

Tue, 06 Jan 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Doubts on the records of 2217 women from five cities under the Lado Laxmi Yojana, verification begins
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में रिकार्ड की कॉल करके वेरिफिकेशन करते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करने वाली 2217 महिलाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका है। क्रीड विभाग की तरफ से पांच शहरों के 2217 महिलाओं के रिकॉर्ड के सत्यापन की सूची नगर परिषद और नगर पालिका को जारी की गई है। विभाग की तरफ से एक दिन में ही सत्यापन रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से हर माह 2100 रुपये दिए जा रहे हैं। मंगलवार को दिन भर नगर परिषद के कर्मचारी फील्ड में जाकर और कॉल करके सत्यापन करते रहे। नगर परिषद कर्मचारियों ने पीपीपी आईडी के मुखियाओं से संपर्क साधकर संबंधित लोगों के रिकॉर्ड की जानकारी ली। जो सूची जारी की गई है उसमें महिला, बच्चे और व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम ने मुखियाओं से पूछा कि क्या संबंधित व्यक्ति पीपीपी में शामिल है और जिंदा है। अगर मर चुका है तो मृत्यु कब हुई है। विभाग की तरफ से जो सूची जारी हुई है उसमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड टोहाना, भूना, रतिया क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन शहरों के रिकॉर्ड की हो रहा है सत्यापन
शहर रिकॉर्ड सत्यापन
फतेहाबाद 420
टोहाना 621
रतिया 448
भूना 477
जाखल 251
-
दिनभर कॉलिंग में जुटे रहे कर्मचारी
सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद को 420 लोगों की सूची जारी हुई है। रिकॉर्ड सत्यापन के लिए दिनभर नगर परिषद के सफाई शाखा, गृहकर शाखा और कंप्यूटर ऑपरेटर कॉल करने में जुटे रहे। संपर्क न होने पर संबंधित लोगों के घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया की गई। हालांकि इस रिकॉर्ड के सत्यापन के बारे में अधिकारी खुलकर नहीं बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये गोपनीय रिकॉर्ड है और सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed