{"_id":"6a3d82d7bc76cd009a0ceb1c","slug":"door-to-door-garbage-collection-stalled-sanitation-workers-go-on-strike-over-non-payment-of-wages-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156306-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डोर-टू-डोर कचरा उठान ठप, वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डोर-टू-डोर कचरा उठान ठप, वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने की हड़ताल
Fri, 26 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी के कार्यालय के बाहर गेट पर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।
फतेहाबाद। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान में लगे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार से हड़ताल कर दी। करीब 50 कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में खैराती खेड़ा रोड पर स्थित ठेकेदार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कुल 27 वार्डों के 25 हजार घरों से करीब 40 टन कचरे का उठान नहीं हो सका।
जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बार-बार मांग ठेकेदार से मांग करने के बाद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, ठेकेदार की ओर वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके परिवारों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी चुनौती बन गया है। नगर निकाय विभाग की ओर से पहले बिल के भुगतान को लेकर कुछ बदलाव किए गए थे। इस दौरान ठेकेदार या एजेंसी की ओर से उन शर्ताें को पूरा नहीं किया गया था।
इसके बाद अब एजेंसी की ओर से सभी शर्ताें को पूरा कर भुगतान के लिए बिल नगर परिषद को दे दिए गए हैं लेकिन विभाग के निदेशालय की ओर से इन बिलों को कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस कारण नगर परिषद की ओर से एजेंसी को किए जाना भुगतान रुका हुआ है।
नगर परिषद के सफाई ठेकेदार पंकज ने बताया कि नगर परिषद ने उनकी फर्म के करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान पिछले 5 महीनों से रोक रखा है। बकाया राशि जारी न होने के कारण वह सफाई कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दे पा रहे हैं।