{"_id":"6984dbc8b4a56feaf1000349","slug":"dont-pressure-people-for-transfer-or-promotion-letter-goes-viral-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148111-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए दबाव न डलवाएं, वायरल हो रहा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए दबाव न डलवाएं, वायरल हो रहा पत्र
Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बिजली निगम कार्यालय
फतेहाबाद। बिजली निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) ने पत्र जारी कर सिफारिश न करवाने के आदेश जारी कर दिए। पत्र में कहा गया है कि ट्रांसफर या फिर प्रमोशन के लिए राजनीतिक दबाव मत डलवाएं। अगर अगर किसी कर्मचारी ने आदेशों का पालन नहीं किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
एसई ने फतेहाबाद और टोहाना के एक्सईएन को ये निर्देश जारी किए है। बिजली निगम के एसई की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि निगम में लागू ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के तहत किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर करने का अधिकार इस कार्यालय को नहीं है। एचकेआरएन नीति के तहत भर्ती कर्मचारियों का ट्रांसफर भी यहां से नहीं किया जा सकता।
हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) 2016 के नियम 26 का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने सेवा संबंधी मामलों ट्रांसफर या पदोन्नति के लिए राजनीतिक या अन्य प्रभाव का प्रयोग नहीं करेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लेटर में कहा गया है कि इन नियमों के बावजूद कुछ कर्मचारियों की ओर से स्थानांतरण आदेश रुकवाने या बदलवाने के लिए राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जा रहा है। विभाग को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं, ये सरकार और निगम की नीतियों का उल्लंघन है। एसई ने टोहाना और फतेहाबाद के एक्सईएन को लेटर भेजकर कहा कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
बिजली निगम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एचकेआरएन नीति से भर्ती हुए कुछ कर्मचारी अधिकारियों पर ट्रांसफर का दबाव बनाते हैं। नेताओं से फोन कराकर अपने चहेती जगहों पर भी पोस्टिंग कराने का दबाव बनाते हैं।
-
एसई ने पत्र में ये भी कहा है कि आदेशों को नोटिस बोर्ड और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी कर्मचारियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी न हो सके। वहीं आदेशों की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं इस बारे में एसई एसएस राय से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर हो नहीं पाया।