फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dogs were scratching the fetus lying on the roadside

Fatehabad News: सड़क किनारे पड़े भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dogs were scratching the fetus lying on the roadside
रतिया। रतिया उपमंडल के गांव नंगल में मंगलवार को सड़क किनारे छह माह का भ्रूण मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई।,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के बयान पर नामालूम लोगों के खिलाफ भ्रूण हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की फिरनी पर सड़क किनारे कुत्तों के झुंड को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां पर कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण पड़ा था। इसको कुत्ते नोच रहे थे, ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ .निरपाल चंद के अनुसार प्रथम दृश्य में भ्रूण छह माह के लड़के का है। भ्रूण का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि भ्रूण मिलने के मामले में गांववासी कर्मवीर के बयान पर नामालूम के खिलाफ भ्रूण हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed