फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Documents for preparing 72 employees to join duty

72 कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करवाने की तैयारी, लिए दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Documents for preparing 72 employees to join duty
फतेहाबाद में पात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोविड के हटाए गए 77 में से 72 कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर ज्वाइन करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिविल सर्जन कार्यालय ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से कर्मचारियों को लेकर डिमांड मांगी थी। मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय ने कर्मचारियों से दस्तावेज लिए है। बुधवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर इन कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपलोड होने के बाद ज्वाइनिंग पत्र जारी होगा। हालांकि डॉक्टर और अधिकारियों की ज्वाइनिंग पर अभी संशय बना हुआ है। कोविड के तहत जिले में डॉक्टर, पीएचएम और माइक्रोबायोलॉजिस्ट भी लगाए गए थे। इनका हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पोस्ट नहीं है। ऐसे में इनको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों की जल्द ज्वाइनिंग हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना का एक नया केस मिला
जिले में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन के 256 सैंपल लिए गए। रतिया क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला है। अभी फिलहाल जिले में कोरोना के 9 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से लैब भी बंद
कोविड कर्मचारियों को हटाने के बाद गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही आरटीपीसीआर लैब भी पिछले दो माह से बंद है। 31 मार्च के बाद से लैब बंद है। जिले में कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल भी नहीं लिए जा रहे है।

कोट
कोविड कर्मचारियों को ज्वाइन करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ पदों को लेकर उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर बुधवार को अपलोड कर दिया जाएगा।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed