फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors returned to work, patients got treatment after two days, OPD reached 685

Fatehabad News: काम पर लौटे चिकित्सक, दो दिन बाद मिला मरीजों को उपचार, 685 तक पहुंची ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Doctors returned to work, patients got treatment after two days, OPD reached 685
नागरिक अस्पताल में दो दिनों की हड़ताल के खत्म होने के बाद आंखो की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ 
फतेहाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के सभी चिकित्सक दो दिन की हड़ताल खत्म कर शनिवार को अपनी ड्यूटी पर लौट आए। इससे मरीजों को राहत मिली है। शुक्रवार की रात को प्रदेश सरकार के मांगें मानने के बाद चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ले ली। जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य तौर पर शनिवार को अन्य दिनों की तुलना में बेहद कम ओपीडी रहती है। मगर दो दिनों की हड़ताल के बाद चिकित्सकों के आने से मरीजों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार को 685 ओपीडी रही, सबसे अधिक मरीज चर्म रोग विशेषज्ञ के पास उमड़ रहे हैं। उमस भरे मौसम में चर्म रोग बढ़ रहे हैं। अब सोमवार को और ज्यादा मरीजों की भीड़ उमड़ने की संभावना हैं क्योंकि सामान्य तौर पर दवाएं लेने आने वाले मरीज भी हड़ताल के चलते दो दिनों से खाली लौट रहे थे। गौरतलब है कि दो दिनों से चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शवों के पोस्टमार्टम भी नहीं हो रहे थे। अब हड़ताल खुलने के बाद स्थिति सामान्य हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को इस तरह रही ओपीडी
दंत रोग विशेषज्ञ : 48
चर्म रोग विशेषज्ञ : 134

कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ : 48

महिला रोग विशेषज्ञ : 93

छाती रोग विशेषज्ञ : 71
नेत्र रोग विशेषज्ञ : 68
इमरजेंसी वार्ड : 54
सामान्य जांच : 82

होम्योपैथिक : 14

शिशु रोग विशेषज्ञ : 36
मनोरोग विशेषज्ञ : 37
कोट
दो दिनों की हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने शनिवार को ओपीडी देखी है। सोमवार से पूरी तरह व्यवस्था सुचारू रहेगी। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। शनिवार को भी 650 से ज्यादा ओपीडी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed