फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors return to work after strike ends, providing relief to patients

Fatehabad News: हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे चिकित्सक, मरीजों को राहत

Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors return to work after strike ends, providing relief to patients
शहर के नगरिक अस्पताल में सर्जरी की ओपीडी देखते डॉ.आशीष। संवाद
फतेहाबाद। चार दिनों से जारी चिकित्सकों की हड़ताल वीरवार देर रात को समाप्त हो गई। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल समाप्ति के बाद शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में फिर से सुचारू तौर पर ओपीडी शुरू हो गई।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में अस्पताल में 900 से 1000 तक रहने वाली ओपीडी शुक्रवार को 1050 के लगभग रही। एक को छोड़ सभी विशेषज्ञों की ओपीडी चालू होते ही सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। वहीं शुक्रवार को सबसे अधिक ओपीडी चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर की रही। इनके पास उपचार के लिए 250 मरीज पहुंचे। वहीं हड़ताल समाप्ति के बाद आए मरीजों में से 550 के लैब टैस्ट करवाए गए।
विज्ञापन


नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश छुट्टी पर होने के चलते उनकी ओपीडी बंद रही। अगर ईएनटी विशेषज्ञ छुट्टी पर नहीं होते तो ओपीडी 1200 के पार होती। इनकी ओपीडी सामान्य 100 से 150 तक रहती है। इनके छुट्टी पर रहने से इन रोगों के मरीजों को उपचार लगातार पांचवें दिन भी नहीं मिल सका। अगर डॉ. जयप्रकाश शनिवार को और छुट्टी पर रहते हैं तो मरीजों को सोमवार को ही राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

हड़ताल खुलने के बाद भी ये सेवाएं रही बाधित

पुरानी पेंडेंसी और कर्मचारियों की कमी के कारण अभी भी कुछ सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ अभी भी छुट्टी पर हैं। इस कारण संबंधित मरीजों को अभी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड सुविधा भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है। इससे आवश्यक जांच बाधित है। अल्ट्रासाउंड न होने से कई सर्जरी और इलाज की प्रक्रिया में देरी हो रही है।

---

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में सर्दी जुकाम की जांच करवाकर दवा लेने पहुंचा हूं। मुझे यहां आते ही 20 मिनट में दवाई मिल गई है। कोई परेशानी नहीं हुई।

-सोनू, ढाबी कलां।

---

मेरा उपचार छाती रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा है। पिछले दो दिन से नागरिक अस्पताल में आ रहा हूं, लेकिन हड़ताल के चलते दवा नहीं मिल पाई। शुक्रवार को हड़ताल खुलने के बाद मुझे दवा मिली है।

-बालकिशन, हंस कॉलोनी।

---

नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंची थी, लेकिन चिकित्सक के छुट्टी पर होने के चलते मुझे उपचार नहीं मिल सका है अब मुझे सोमवार को फिर से अस्पताल आना होगा।

-रानी बाई, मुसेअहली।

----

मैं पिछले तीन दिन से उपचार के लिए अस्पताल आ रहा हूं, लेकिन मुझे शुक्रवार को हड़ताल खत्म होने के बाद ही दवा मिल सकी है। चार दिन के बाद हड़ताल समाप्त होने से राहत मिली है।


-विनोद कुमार, भोडिया खेड़ा।

:: हड़ताल खत्म होने के बाद सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों व उनके तीमारदारों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed