फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors got the delivery done in a private bus, could not save the newborn

Fatehabad News: डाक्टरों ने निजी बस में कराई प्रसूता की डिलीवरी, नवजात को नहीं बचा सके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Doctors got the delivery done in a private bus, could not save the newborn
बस में डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल में दाखिल करने ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
रतिया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बुधवार दोपहर प्राइवेट बस में गर्भवती महिला (32) की डिलीवरी कराई। दुखद पहलू यह है कि नवजात को नहीं बचाया जा सका। वहीं, महिला का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।महिला के परिजनों ने बताया कि गांव कलंदरगढ़ निवासी बिल्लू सिंह की पत्नी चरणजीत कौर 9 माह की गर्भवती थी। उसका पति बिल्लू सिंह मध्य प्रदेश में कंबाइन चलाने के सिलसिले में गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। चरणजीत कौर को पिछले दो-तीन दिनों से शरीर पर खारीस हो रही थी। इसके चलते वह गांव से एक प्राइवेट बस से रतिया में चर्म रोग की दवा लेने जा रही थी। बस गांव से थोड़ी दूर चली तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई तथा रक्त भी बहने लगा। बस में मौजूद महिलाओं ने उसे संभाला। चालक ने महिला की हालत को देखते हुए बस को तेज गति से दौड़ाते हुए नागरिक अस्पताल के बाहर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को दी गई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम बस के अंदर आई तो देखा कि महिला की हालत काफी नाजुक है। नवजात का सिर बाहर आ चुका था। चिकित्सकों को लगा कि यदि महिला को अस्पताल में शिफ्ट किया तो महिला की जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए बस को ही नागरिक अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों की टीम ने बस के अंदर हरे परदे लगाकर महिला की डिलीवरी की। मगर, महिला का नवजात मृत निकला। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला की जान बचा ली। महिला के पहले भी दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


कोट
बस में सवार महिला की हालत काफी नाजुक थी। जिस पर उन्होंने टीम के साथ बस में ही महिला की डिलीवरी करवाई। हालांकि, महिला को मृत बच्चा पैदा हुआ। मगर महिला पूरी तरह स्वस्थ है तथा उसका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच के बाद जानकारी सामने आई है कि महिला के गर्भ में ही दो दिन पहले बच्चे की मौत हो गई थी। मृत बच्चा भी चर्म रोग से पीड़ित दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. निरपाल सिंह, चिकित्सक नागरिक अस्पताल रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed