{"_id":"67b4ca4af6b1ec84cb0cac5a","slug":"doctor-went-to-do-pg-specialist-will-handle-emergency-ward-in-morning-session-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129545-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सप्ताह में एक दिन आपातकालीन वार्ड में ओपीडी चलाएंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सप्ताह में एक दिन आपातकालीन वार्ड में ओपीडी चलाएंगे विशेषज्ञ
Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में डयूटी करते हुए विशेषज्ञ डॉ.भरत भूषणसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों के उपचार पर संकट खड़ा हो गया है। जिले के सात मेडिकल ऑफिसर पीजी करने के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। इसमें सीएचसी बड़ोपल के चार और नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के दो मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं।
इसके अलावा म्योंदकलां पीएचसी के डॉक्टर भी पीजी करने के लिए गए हैं। हालात ये हो गए है कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आपातकालीन वार्ड संभालने के लिए मेडिकल ऑफिसर नहीं है। इसके चलते नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार से विशेषज्ञों की सुबह ड्यूटी आपातकालीन वार्ड में लगाई है। यानि विशेषज्ञ अब ओपीडी छोड़कर आपातकालीन वार्ड संभालेंगे। प्रबंधन ने इस बारे में 28 फरवरी तक का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मंगलवार को पैथोलॉजिस्ट डॉ. भारत भूषण की ड्यूटी आपातकालीन वार्ड में लगाई गई है। संवाद
- जानिए कब-कब विशेषज्ञ इमरजेंसी वार्ड संभालेंगे
दिन विशेषज्ञ
18 फरवरी डॉ. भारत भूषण
19 फरवरी डॉ. सृष्टि
20 फरवरी डॉ. जयप्रकाश
21 फरवरी डॉ. मनीष टुटेजा
22 फरवरी डॉ. गौरव सैनी
23 फरवरी डॉ. अर्पणा
24 फरवरी डॉ. राकेश कसवां
25 फरवरी डॉ. भारत भूषण
26 फरवरी डॉ. अर्पणा
27 फरवरी डॉ. जयप्रकाश
28 फरवरी डॉ. मनीष टुटेजा
- फील्ड के मेडिकल ऑफिसर संभाल रहे थे आपातकालीन वार्ड
बता दें कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में चिकित्सकों के 42 पद स्वीकृत हैं लेकिन यहां पर 18 ही कार्यरत हैं। हालात ये है कि आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों की कमी के चलते फील्ड यानि दूसरी सीएचसी के चिकित्सकों की ड्यूटी यहां लगाई गई है।
विज्ञापन
ये चिकित्सक जा रहे हैं पीजी करने
बड़ोपल सीएचसी पर तैनात डॉ. अक्षय, डॉ. अजीत, डॉ. संजीव और सुरेश, नागरिक अस्पताल पर तैनात डॉ. लवलीन और डॉ. जितेंद्र और म्योंदकलां की डॉ. स्वाति पीजी करने के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। इनके जाने से सीधा असर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की आपातकालीन वार्ड पर पड़ा है। अधिकारियों की माने तो बड़ोपल सीएचसी के तहत तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी भी यहां लगी हुई थी।
- नागरिक अस्पताल के आपातकालीन को 24 घंटे चलाने के लिए डॉक्टरों की जरूरत है लेकिन यहां पर कमी बनी हुई है। अब हाल ही में कुछ डॉक्टर पीजी करने के लिए जा रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं नियमित करने में दिक्कत आ रही हैं। विशेषज्ञों की सुबह की ड्यूटी आपातकालीन वार्ड में लगाई गई है ताकि वह ओपीडी के साथ-साथ यहां भी व्यवस्था संभाल सकें।
- डॉ. बुधराम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, फतेहाबाद।