{"_id":"62487c3205fc2b0e7e52a6c9","slug":"doctor-complains-to-police-villager-alleges-wrong-treatment-of-son-s-illness-fatehabad-news-hsr628143847","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोलियों की सप्लाई देने में शामिल दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोलियों की सप्लाई देने में शामिल दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़िया खेड़ा में कैनाल रेस्ट हाउस के पास कार सवार दो युवकों से बरामद हुई 6330 नशीली गोलियों के मामले में पुलिस ने सप्लाई देने में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मेहूवाला निवासी सुरेंद्र कुमार और ओमसिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी सुरेंद्र और ओमसिंह ने ही पहले नशे की गोलियां के साथ पकड़े जा चुके आरोपी राजस्थान के धन्नासर निवासी विनोद और किरढ़ान निवासी आशीष को गोलियां दी थी।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह गांव मेहूवाला के सुरेंद्र और ओम सिंह से नशे की गोलियां लेकर आए थे।
तस्करी में मास्टरमाइंड का नाम भी आया सामने
नशे की गोलियों की सप्लाई देने वाले सुरेंद्र और ओम सिंह ने पूछताछ में बताया है कि वह नशे की गोलियां रामसिंह नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे। तस्करी का मुख्य मास्टरमाइंड रामसिंह है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार सवार दो युवकों को नशे की गोलियों के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में सप्लाई देने वाले आरोपियों के नाम सामने आए, जिन्हें काबू कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी