फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DMC found medical waste lying in the open in the sector, notice issued to the hospital

Fatehabad News: डीएमसी को सेक्टर में खुले में मिला मेडिकल वेस्ट, अस्पताल को नोटिस

Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
DMC found medical waste lying in the open in the sector, notice issued to the hospital
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर के कर्मि​शियल क्षेत्र में बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर जांच करते हुए अ​धिका - फोटो : सलावत खां में नाला किया गया टैप।
फतेहाबाद। एचएसवीपी सेक्टर 3 के कॉमर्शियल क्षेत्र में खुले में बायो मेडिकल वेस्ट और खाली प्लॉट में कचरा मिलने पर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। डीएमसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीएओ रमित शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो अस्पताल के पास खाली जगह पर मेडिकल वेस्ट मिला। इसके चलते एक निजी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। हालांकि जांच के दौरान अस्पताल के पास बायोमेडिकल वेस्ट उठान करने वाली एजेंसी के साथ अनुबंध मिला है। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई सोमवार सुबह वाहनों की होने वाली पासिंग को लेकर आए हुए थे। इस दौरान खाली जगह पर मेडिकल वेस्ट मिला और कई जगह पर आग लगा रखी थी। इसके चलते डीएमसी ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को मौके पर तलब किया।
विज्ञापन


-

फास्टफूड दुकानदार डस्टबिन की जगह खुले में फेंकते मिले कचरा

स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम इंचार्ज कुमार सौरभ ने निरीक्षण किया तो फास्टफूड की दुकानों के आसपास काफी गंदगी मिली। खाली प्लॉट में कचरा फेंका हुआ था। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से जवाब मांगा तो वे कुछ नहीं बोल पाए। अधिकारियों ने दुकानदारों को कचरे के निस्तारण के लिए डस्टबिन का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-खुले में कचरा फेंका तो लगाएंगे जुर्माना

एचएसवीपी सेक्टर 3 में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी जा रही है। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए है कि गाड़ी में ही कचरा डाले। अगर कोई बाहर फेंकता हुआ मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

- कुमार सौरभ, सिटी टीम इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed