{"_id":"655f9087dcf7b90ccc0a80bb","slug":"diwali-discount-ended-goods-seized-from-20-shops-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8782-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिवाली की छूट खत्म, 20 दुकानों के आगे से सामान कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिवाली की छूट खत्म, 20 दुकानों के आगे से सामान कब्जे में लिया
विज्ञापन
फतेहाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान कब्जे में लेती हुई टीम
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा दिवाली पर दी गई अतिक्रमण की छूट को खत्म करते हुए बुधवार को नगर परिषद और पुलिस विभाग की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज संजय कुमार और नगर परिषद के एसआई महेश कुमार के नेतृत्व में फव्वारा चौक से अभियान शुरू किया गया। ये अभियान बीघड़ रोड पर मिनी बाईपास तक चला। इस दौरान दुकानदारों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
दिवाली पर्व के दौरान नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने तहबाजारी न करने और अतिक्रमण पर नियम अनुसार छूट देने के निर्देश दिए थे। इस दौरान नगर परिषद द्वारा न तहबाजारी की गई और न ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इसके बाद अब नगर परिषद पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, पुराना बस स्टैंड, बीघड़ रोड पर अभियान चलाया। दुकानों के आगे फुटपाथ पर रखे सामान को नगर परिषद टीम ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीम के साथ राजीव गांधी पार्क के पास, बीघड़ रोड और जवाहर चौक में दुकानदारों ने सामान खींचने का प्रयास किया और नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस टीम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान करीब 20 दुकानों के आगे से सामान कब्जे में लिया गया। वहीं पुलिस टीम ने शहर के थाना रोड, जवाहर चौक और डीएसपी रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान भी काटे। करीब 25 वाहनों के चालान किए गए है।
दुकानदार बोले- पार्किंग के आगे से नहीं हटाया जाता अतिक्रमण
नगर परिषद की वीरवार को हुई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में रोष था। दुकानदार रामनिवास, शंकर लाल आदि ने कहा कि बेवजह तंग किया जा रहा है। शहर के थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग के आगे से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया जाता है। अभियान की सूचना यहां पर पहले ही दे दी जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर परिषद और पुलिस टीम ने मिलकर अभियान चलाया है। कई दुकानों के आगे से सामान कब्जे में लिया गया है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद।