फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dividers are being made in the middle of the road with the help of curb machine

Fatehabad News: कर्ब मशीन की सहायता से रोड के बीच बनाए जा रहे डिवाइडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dividers are being made in the middle of the road with the help of curb machine
विशेष कर्ब मशीन की सहायता से डिवाइडर का निर्माण कार्य करते हुए कर्मचारी।
रतिया। सरदूलगढ़ कैंची चौक से लेकर अजीतसर गुरुद्वारा साहब तक रोड के बीच में डिवाइडर बनाने का कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया। इसमें विशेष रूप से कर्ब मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मशीन की सहायता से दो किलोमीटर लंबे रोड पर दो दिन में डिवाइडर बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि सोशल मीडिया पर डिवाइडर न होने के बारे में विभिन्न शिकायतें कार्यकारी अभियंता को मिल रहीं थी। इसको देखते हुए कार्यकारी अभियंता केसी कंबोज ने जल्द से जल्द रोड के बीच में डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर से डिवाइडर बनाने के लिए विशेष रूप से कर्ब मशीन मंगवाई गई है जो की एक दिन में एक किलोमीटर डिवाइडर का निर्माण कार्य करेगी। इस मशीन के माध्यम से लगभग 2 किलोमीटर डिवाइडर दो दिन में बना दिया जाएगा उन्होंने शहर वासियों से भी आह्वान किया कि जो डिवाइडर विभाग के ठेकेदार की ओर से बनाया जा रहा है उसे किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए। क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed