फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Divider started breaking as soon as construction started, construction continued even after Pradhan's stop

Fatehabad News: निर्माण के साथ ही टूटने लगा डिवाइडर, प्रधान के रोक बाद भी निर्माण जारी

Wed, 02 Oct 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Divider started breaking as soon as construction started, construction continued even after Pradhan's stop
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर का निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर टूटने लगा है। निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री पर सवाल उठ रहे है। लेकिन मामले को लेकर अधिकारी खामोश हैं। यहां तक कि निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने करीब दो माह पहले अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले फेज में एजेंसी द्वारा शिवालय मार्केट के सामने तक निर्माण कार्य किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में शिवालय मार्केट से लेकर बीघड़ चौक तक निर्माण कार्य चल रहा है और भूना मोड़ तक डिवाइडर तोड़ा जा चुका है। बीघड़ चौक तक बनाए गए डिवाइडर के बेस में कई जगह दरार आ चुकी हैं तो कई जगह से टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माण कार्य से पौधे भी हुए नष्ट
डिवाइडर के निर्माण से पौधे भी नष्ट हो गए हैं। पिछले दिनों संस्थाओं द्वारा हिसार-सिरसा रोड पर पौधे लगाए गए थे लेकिन निर्माण के दौरान ये नष्ट हो गए हैं। संस्थाएं भी इसको लेकर मुद्दा उठा चुकी हैं।



एनओसी लेकर किया जा रहा डिवाइडर का निर्माण
नगर परिषद ने डिवाइडर के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली है। इसके बाद डिजाइन तैयार करवाया गया और टेंडर लगा। करीब 2.18 करोड़ की लागत से नगर परिषद डिवाइडर का निर्माण करवा रही है।

निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग हो रही है, गाड़ी लगने के कारण डिवाइडर टूटा है। इसके अलावा सड़क पर जो मलबा पड़ा है उसे उठवा दिया जाएगा।
- पीपी चोपड़ा, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed