{"_id":"66143d8394af5cc717076f54","slug":"disturbance-in-the-portal-kisan-sabha-protested-by-closing-the-gate-of-the-grain-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-115292-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल में गड़बड़ी, किसान सभा ने अनाज मंडी का गेट बंद करके किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल में गड़बड़ी, किसान सभा ने अनाज मंडी का गेट बंद करके किया प्रदर्शन
Tue, 09 Apr 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां में धरने पर बैठे किसान।
भट्टू कलां। भट्टूकलां में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने पोर्टल की गड़बड़ी से किसानों को आ रही दिक्कत के चलते अनाज मंडी का गेट बंद कर रोष प्रदर्शन किया।
किसान सभा जिला प्रधान कामरेड विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भट्टूकलां अनाजमंडी में किसानों की सरसों की फसल की बिक्री न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को अनाज मंडी का गेट बंद कर रोष प्रदर्शन किया और गेट पर धरना देकर बैठ गए। काफी देर तक किसानों द्वारा सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अनाजमंडी के गेट बंद करने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सोमेश कुमार, मार्केट कमेटी सचिव अमनजीत, सहायक सचिव महाबीर सैनी भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। किसानों ने कहा कि पिछले 5-6 दिनों से जब वे सरसों की फसल लेकर मंडी में आए हैं तो उनके मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसल को पोर्टल पर दर्शा नहीं रही है। जिससे उनकी सरसों की फसल की बिक्री नहीं हो पा रही है। इस मामले को लेकर वे उपायुक्त से भी मिले थे, लेकिन तब उन्हें 2 दिन में इस समस्या के समाधान की बात कही गई थी फिर भी अब तक उनकी समस्या को हल नहीं किया गया है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में उपायुक्त से बात कर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों ने काफी देर तक आपसी बातचीत के बाद गेट को खोल दिया और मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठ कर समस्या के हल के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
बाद में मार्केट कमेटी सचिव महाबीर सिंह ने किसानों से मंगलवार दोपहर तक का समय मांगा। जिस पर अखिल भारतीय किसान सभा ने उन्हें 9 अप्रैल तक का समय देते हुए कहा कि अगर समस्या हल नही हुई तो 10 अप्रैल को मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर हनुमान सिंह, वजीर सिंह सिहाग, रोहतास डूडी, महेन्द्र सिंह, विक्की, बालकिशन, रामस्वरूप, गेजेसिंह, कृष्ण चंद्र, अनूप भाकर, हवासिंह, सुभाष, साधुराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।