फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District runs out of stock of all three corona vaccines, only 10 doses of Covishield

Fatehabad News: जिले में कोरोना की तीनों वैक्सीन का स्टॉक खत्म, कोविशील्ड की मात्र 10 डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
District runs out of stock of all three corona vaccines, only 10 doses of Covishield
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर कई देशों में स्थिति बेकाबू होने के चलते यहां भी खतरा मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रहा है लेकिन जिले में वैक्सीन का स्टॉक ही खत्म हो चुका है। अब स्टॉक में रखी 1460 कोवैक्सीन डोज लगाने पर रोक लगा दी गई है। 31 दिसंबर को इसकी मियाद खत्म होनी थी लेकिन शुक्रवार को आदेश दिए गए हैं कि ये वैक्सीन नहीं लगाई जानी है और जिला मुख्यालय पर इसे नष्ट किया जाना है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दो हजार कोवैक्सीन डोज अलॉट करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं लेकिन अभी तक यहां सप्लाई नहीं पहुंची है। कोविशील्ड वैक्सीन के नाम पर जिले में सिर्फ एक शीशी यानी की 10 डोज ही बची है और कोर्बेवैक्स पहले ही वापस मंगवाई जा चुकी है। बता दें कि जिले में 2.07 लाख ने दूसरी डोज ही नहीं लगवाई है जबकि बूस्टर डोज भी सिर्फ 16 हजार पात्रों ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4815 4758 902
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 190
60 साल से ऊपर 84263 64713 4564
45 से 59 साल 144209 120212 3507
18 से 44 साल 403454 270201 6857
15 से 17 साल 38925 13729 0
12 से 14 साल 8304 2919 0
विभाग ने रैपिड एंटीजन सैंपल से किया मना, वैरिएंट नहीं लग पाएगा पता
स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन सैंपल के लिए मुख्यालय से 10 हजार किट मांगी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रैपिड एंटीजन सैंपल लेने से मना कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रैपिड एंटीजन सैंपल से वैरिएंट का पता नहीं चल पाएगा। इसलिए आरटीपीसीआर सैंपल पर जोर देने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई पॉजिटिव केस आता है तो वैरिएंट जांच के लिए सैंपल दिल्ली लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बढ़ाई गई सैंपलिंग, सिर्फ 47 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना सैंपलिंग नहीं बढ़ाई है। जिले में शुक्रवार को सिर्फ 47 सैंपल लिए गए हैं। हालांकि वीरवार को 104 सैंपल लिए गए थे और दूसरे दिन शुक्रवार को ये आंकड़ा 47 पर आ गया।

कोट
रैपिड एंटीजन किट मंगवाई गई है और सैंपलिंग भी बढ़ाने के आदेश दिए गए है। कोवैक्सीन की नई डोज आ जाएंगी। कोविशील्ड वैक्सीन की जितनी जरूरत होगी वह मंगवा ली जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed