{"_id":"66005fd8f88e9b7b340eca1a","slug":"district-residents-will-be-drenched-in-colors-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114684-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आज रंगों से सराबोर होंगे जिलावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आज रंगों से सराबोर होंगे जिलावासी
विज्ञापन
फतेहाबाद। होली का पर्व सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है, आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी और 112 एंबुलेंस सेवाएं भी लगातार मिलती रहेंगी। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दो चिकित्सकों को ड्यूटी लगाई गई है। रविवार देर रात शहर में चार स्थानों पर होलिका दहन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने फाग को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
जिले में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा। दुकानों पर रंगों और पिचकारियों की खरीदारी करने के करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चे रंग, गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर करने के लिए उत्साहित दिखे। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन होली की मस्ती पर इसका कोई असर देखने के नहीं मिल रहा है। रविवार को होलिका दहन से पहले लोगों ने पूजन किया। शहर में मॉडल टाउन, हंस कॉलोनी, हुडा सेक्टर, पुरानी तहसील चौक सहित अनेक गांवों में महिलाओं ने होलिका पूजन कर प्रसाद और बड़कूले आदि चढ़ाए।
पुलिस रहेगी अलर्ट
होली के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। खासतौर पर डि्रंक एंड ड्राइव करने वाले लोगों पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शहर के सभी हिस्सों में पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। यही नहीं महिला पुलिस भी आवारा युवकों पर नजर रखेगी। डीएसपी जयपाल ने बताया कि होली पर्व को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं। अगर किसी ने कोई शरारत की तो पुलिस हर जगह तैनात रहेगी और ऐसे लोगों पर नकेल कसेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
यह करेें...
अपने आप को पूरी तरह से संतुलित रखें और पानी पीते रहें, साथ ही भोजन करके ही होली खेलें।
एक दूसरे होली की बधाई दें और घर की बनी मिठाइयों का भी प्रयोग करें।
तिलक होली खेलें, होली खेलते समय हर्बल रंगों व फूलों का प्रयोग करें।
आखों, त्वचा व नाक का बचाव करें, इसके लिए चश्मा पहनें और सनसक्रीम का प्रयोग करें।
आपातकाल के समय में अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
यह न करें...
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
फाग के दिन किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करें।
फाग के दिन जुआ न खेलें और ना ही पशुओं के साथ होली खेलें।
वाहन पर जा रहे या पैदल जा रहे लोगों पर पानी के गुब्बारे न फेंके।
फाग महोत्सव के दौरान अधिक आवाज में डीजे या गाने न बजाएं।
फाग खेलते समय कीचड़, गोबर व सिंथेटिक रंगों का प्रयोग न करें।
कोट
होली आपसी भाईचारे का पर्व होता है। इस पर्व को धूमधाम से मनाएं, लेकिन किसी द्वेष भावना से इस पर्व को न मनाएं। जितना हो सके, सूखी होली खेलें और केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। होली पर कई बार रंगाें के कारण त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए त्वचा का बचाव करें और सादी होली खेलें। पानी का कम प्रयोग करें।
डॉ. प्रीत कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ।