फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District Jail, Fatehabad News, Devlopment

Fatehabad News: 71 करोड़ से 45 एकड़ में बनेगी जिला जेल, दो साल में बनकर होगी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
District Jail, Fatehabad News, Devlopment
फतेहाबाद। सरकार ने जिला जेल के लिए करीब दो साल पहले गांव बीघड़ से ढांड रोड पर 45 एकड़ जमीन अधिग्रहण की थी। अब यहां पर जेल बनाने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने शुरू कर दी है। जिला जेल 71 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन

यहां पर उच्च सुरक्षा के साथ गंभीर अपराधी भी रखे जा सकेंगे। इसके अलावा महिला और पुरुष कैदी के लिए अलग-अलग बैरक होंगे। दो साल में जेल बनकर तैयार होने का समय रखा गया है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से जिला जेल के जल्द निर्माण को लेकर दो-दो अलग टेंडर लगाए गए हैं। इसमें पहले टेंडर की अनुमानित लागत 39 करोड़ और दूसरे की 32 करोड़ रखी गई है। यह टेंडर 14 जनवरी 2025 को खोला जाएगा। जिला जेल में कैदियों के उपचार के लिए 30 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-------
जिला जेल में पुरुष कैदियों के लिए होंगे सात बैरक
जिला जेल के निर्माण को लेकर एचपीएचसीएल की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें पुरुष कैदियों के लिए सात बैरक, 6 संतरी पोस्ट, इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन, गेट, चेक पोस्ट, निगरानी के लिए 8 टावर, चहारदीवारी और पार्किंग शेड शामिल होगा। इसके अलावा दूसरे प्रस्ताव में महिला बैरक, कंट्रोल रूम, 24 और 15 कैदियों के लिए अलग-अलग दो सुरक्षा घेरे, 30 बेड अस्पताल, किचन, गोदाम, लाइब्रेरी, प्रशासनिक ब्लॉक, सीसीटीवी कैमरे और ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेल बनने के बाद जिला पुलिस की भागदौड़ होगी बंद
फिलहाल स्थिति ये है कि जिले में किसी मामले में पकड़े गए आरोपियों को हिसार जेल में भेजा जाता है। इसके अलावा किसी मामले में सजा होने पर भी हिसार जेल ही भेजा जा रहा है। इसके चलते जिला पुलिस की काफी भागदौड़ रहती है। इसके अलावा कैदियों को मिलने के लिए परिवार वालों को भी हिसार जाना पड़ रहा है।

साढ़े 38 लाख की लागत खरीदी गई है प्रति एकड़ जमीन
जिला मुख्यालय पर जेल बनाने के लिए जमीन खरीदने की पिछले साल ही मंजूरी मिली थी। इसके बाद बीघड़-ढांड रोड पर प्रशासन ने खरीद की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए 45 एकड़ जमीन 38 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी गई।
-
जिला जेल बनाने का लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो टेंडर लगा दिए गए हैं। उम्मीद है जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
-कपिल कुमार, कार्यकारी अभियंता सिविल, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed