फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District headquarters got government college after 26 years, three building proposals were ready, but did not come to fruition

Fatehabad News: जिला मुख्यालय को 26 साल बाद मिला सरकारी कॉलेज, भवन तीन प्रपोजल हुए तैयार, नहीं चढ़े सिरे

Sat, 23 Dec 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
District headquarters got government college after 26 years, three building proposals were ready, but did not come to fruition
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के विज्ञान ब्लॉक में शुरू की गई राजकीय महाविद्यालय फतेहा
फतेहाबाद।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए उच्चतर शिक्षा को लेकर ये साल कुछ खास रहा है। वर्ष 2023 में जिला मुख्यालय की 26 साल पुरानी मांग पूरी है। शिक्षा के इस सत्र में जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय शुरू हुआ है। कॉलेज को पहले साल दो कोर्स भी मिले है। जिसमें आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शामिल है। जिसमें 240 सीटें दी गई। लेकिन कॉलेज की बिल्डिंग को लेकर प्रपोजल सिरे नहीं चढ़े है। बिल्डिंग के अभाव में सरकारी कॉलेज को गांव भोड़िया खेड़ा के महिला महाविद्यालय के विज्ञान ब्लॉक में चलाया जा रहा है।
अगर बिल्डिंग का प्रपोजल सिरे नहीं चढ़ता है तो आने वाले सालों में नए कोर्स भी मिलने मुश्किल हो जाएंगे। अहम बात यह है कि सरकारी कॉलेज को चलाने के लिए महिला महाविद्यालय के स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जिला मुख्यालय में लड़कोंं के लिए सरकारी कॉलेज न होने के चलते लंबे समय मांग चल रही थी। विधानसभा में भी इसको मुद्दा उठा था। सरकार ने सत्र शुरू होने के साथ जिला मुख्यालय को कॉलेज का तोहफा दिया। कॉलेज शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने पहले डाइट मताना की जगह पर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा लेकिन ये तकनीकी कारणों से सिरे नहीं चढ़ा। इसके बाद गांव बरसीन में पंचायत जगह देने के लिए तैयार हुई और प्रपोजल उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजा गया। लेकिन इस प्रस्ताव पर भी मोहर नहीं लगी। अब बस स्टैंड के साथ खाली जगह पर कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये प्रस्ताव सिरे चढ़ सकता है। अगर यहां कॉलेज बनता है तो विद्यार्थियों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन


जिले में कॉलेजों की ये है स्थिति :
महाविद्यालय सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 560
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 440
राजकीय महाविद्यालय भूना 495
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद 240
राजकीय महाविद्यालय रतिया 500
राजकीय महाविद्यालय टोहाना 950
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा 880
एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद 1601
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना 300

राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद में भवन को लेकर जगह की तलाश की जा रही है। हुडा सेक्टर में जगह को लेकर प्रस्ताव उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि ये जगह फाइनल हो जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश मेहता, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article