फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District got 52 staff nurses and 20 LTs

जिले को मिले 52 स्टाफ नर्स और 20 एलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
District got 52 staff nurses and 20 LTs
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में नियमित स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इसके तहत जिले को करीब 52 स्टाफ नर्स और 20 लैब तकनीशियन मिले हैं। ज्वाइनिंग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में दिनभर मेडिकल के लिए कर्मचारियों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक नियमित स्टाफ मिलने से नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर फायदा होगा। कर्मचारियों की कमी के चलते मरीज परेशान हो रहे थे। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण और सैंपलिंग भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन नए कोराना संक्रमित मरीज मिले
कोरोना संक्रमित जिले में तीन नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में कोरोना के 195 सैंपल लिए गए। इसमें रतिया क्षेत्र में एक और जाखल में दो नए केस मिले है। एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुआ है। जिले में फिलहाल 14 सक्रिय केस है। संक्रमण दर मंगलवार को 1.54 फीसदी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

198 लोगों ने करवाया टीकाकरण
जिले में मंगलवार को मात्र 198 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले के 29 केंद्रों पर टीकाकरण कैंप लगाए गए लेकिन 23 केंद्रों पर शीशी ही नहीं खोली गई। मंगलवार को 13 लोगों ने पहली, 87 ने दूसरी और 98 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

कोट
जिले को 20 लैब तकनीशियन और 52 स्टाफ नर्स मिली है। इसको लेकर मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। स्टाफ मिलने से विभाग को फायदा होगा। उम्मीद है जल्द ही कर्मचारी ज्वाइन कर लेंगे।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed