फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District got 26 development projects worth 500 crores

जिले को मिलीं 500 करोड़ की 26 विकास परियोजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
District got 26 development projects worth 500 crores
फतेहाबाद। स्थानीय डीपीआरसी सभागार में जिला की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास ? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को प्रदेश की 170 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें जिला फतेहाबाद की भी 500 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाएं शामिल हैं। राज्य स्तरीय समारोह करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फतेहाबाद जिले की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान जिला फतेहाबाद को लगभग 497 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की 26 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलीं। जिनमें उद्घाटन की आठ विकास परियोजनाओं शामिल हैं, इन पर कुल 46.83 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है जबकि शिलान्यास की 18 विकास परियोजनाओं पर कुल 450.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम डीपीआरसी सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, उपायुक्त जगदीश शर्मा, एडीसी अजय चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, द्वारका प्रसाद एडवोकेट, भारत भूषण मिड्ढा, एसडीएम राजेश कुमार, टोहाना के एसडीएम अनिल दून, रतिया के एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
परियोजना लागत रुपये
उपमंडल कांपलेक्स रतिया 8 करोड़ 92 लाख 75 हजार
सब तहसील, कुलां 2 करोड़ 92 लाख 81 हजार
नया बस स्टैंड, फतेहाबाद 20 करोड़ 8 लाख 83 हजार
पीएचसी मोहम्मदपुर रोही 2 करोड़ 46 लाख 32 हजार
रा.क.व.मा. विद्यालय, जाखल मंडी 4 करोड़ 61 लाख 29 हजार
ब्लॉक ऑफिस भवन, रतिया 1 करोड़ 72 लाख
ब्लॉक ऑफिस भवन, भूना 1 करोड़ 72 लाख
33 केवी सब स्टेशन, करनौली 1 करोड़ 37 लाख
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
परियोजना लागत
फतेहाबाद और पिरथला डिस्ट्रीब्यूटरी निर्माण व पुल निर्माण 9 करोड़ 79 लाख 61 हजार
बीएमबीआरडी 67500-15000 रतिया का जीर्णोद्घार 29 करोड़ 82 लाख 61 हजार
सिरसा मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्घार 26 करोड़ 62 लाख 13 हजार
फतेहाबाद के सेक्टर 9 में 200 बेड का अस्पताल 234 करोड़ 46 लाख
गांव कुनाल में पुरातत्व विभाग का म्यूजियम निर्माण एक करोड़ 96 लाख 75 हजार
सूरेवाला चौक से फतेहाबाद भूना रोड चौड़ीकरण 79 करोड़ 99 लाख 64 हजार
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में निर्माण 3 करोड़ 75 लाख 40 हजार
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भूना में निर्माण 3 करोड़ 19 लाख 34 हजार
33 केवी सब स्टेशन, दौलतपुर 6 करोड़ 81 लाख
33 केवी सब स्टेशन, बाड़ा 5 करोड़ 28 लाख
33 केवी सब स्टेशन, जाखनदादी 4 करोड़ 44 लाख
33 केवी सब स्टेशन, झलनियां 4 करोड़ 56 लाख
33 केवी सब स्टेशन, ढांड 7 करोड़ 12 लाख
33 केवी सब स्टेशन, एमपी रोही 8 करोड़ 49 लाख
33 केवी सब स्टेशन, म्योंद कलां 6 करोड़ 50 लाख
33 केवी सब स्टेशन, हसंगा 6 करोड़ 33 लाख
33 केवी सब स्टेशन, दमकौरा 5 करोड़ 50 लाख
33 केवी सब स्टेशन, रत्ताखेड़ा 6 करोड़ 21 लाख
गांवों में ग्रीन एनर्जी के तहत सोलर पैनल से होगी बिजली व्यवस्था, लगेंगे कैमरे
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने संबोधन में कहा कि गांवों में ग्रीन एनर्जी के तहत सोलर पैनल से बिजली की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए पहले फेज में प्रदेश के 700 गांवों की मंजूरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है, इस पर काम करवाया जाएगा। इसके अलावा ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत प्रदेश के 18 हजार तालाबों में से 3400 तालाबों के लिए पहले फेज के तहत टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के पुराने भवनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें पहले फेज के तहत 1207 ई-लाईब्रेरी बनाने का काम किया जा रहा है, जहां पर युवाओं को शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी हासिल होगी। ये ई-लाईब्रेरी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होंगी। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने कहा कि पंचायती राज विभाग के 800 ऐसे भवनों का भी चयन किया गया है, जहां युवा क्लबों के अंडरटेकिंग देने के बाद जिम शुरू करवाए जा रहे हैं।
जब विधायक दुड़ाराम बोले- विधानसभा को मिलीं सबसे ज्यादा परियोजनाएं
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने कहा कि 387 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की हैं। उन्होंने कहा कि काफी सालों से जिला स्तर पर बड़ा अस्पताल बनाने की मांग होती रही। उनके विधायक बनने के बाद उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से 200 बेड के अस्पताल को काफी सालों से अटके रहने का मामला संज्ञान में लाया। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत कार्यवाही की और 234 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड के अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। विधायक दुड़ाराम द्वारा 500 करोड़ में से 387 करोड़ की फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाएं के संबोधन पर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप जिला मुख्यालय में है और ऐसे में इतनी परियोजनाएं मिलना स्वाभाविक है।

जल्द होंगे पंचायत चुनाव : बबली
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंचायत चुनाव जल्द होंगे इस माह के आखिर या अक्तूबर के पहले सप्ताह में घोषणा हो जाएगी। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने दो दिन पहले ही मंजूरी दी है। पहले पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा, इसके बाद घोषणा होगी। जजपा पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका निर्णय पार्टी हाईकमान लेगी। वहीं गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला भी पार्टी के नेता मिलकर लेंगे। बबली ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। भ्रष्टाचार का जो जानवर घूम रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed