{"_id":"65cfa56be9550deeec0ca269","slug":"district-gets-47-anms-dietician-to-district-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112845-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले को मिलीं 47 एएनएम, जिला अस्पताल को डाइटिशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले को मिलीं 47 एएनएम, जिला अस्पताल को डाइटिशियन
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए मरीज
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 387 एएनएम (एमपीएचडब्ल्यू फिमेल) की नियुक्ति की है। इनमें सबसे ज्यादा फतेहाबाद जिले को ही मिली है, जिले को 47 एएनएम मिलीं हैं। विभाग ने इनके स्टेशन भी अलॉट कर दिए हैं। एएनएम की नियुक्ति से सब सेंटरों को फायदा होगा। वहीं जिला अस्पताल को पहली बार डाइटिशियन मिला है।
जिले में 133 सब हेल्थ सेंटर हैं, सब सेंटर पर एक-एक एएनएम का पद होता है और जिले में 70 एएनएम नियुक्त है जबकि बाकी पद खाली थे। सब सेंटरों पर एएनएम की नियुक्ति से जच्चा-बच्चा को फायदा होगा। एएनएम की मुख्य जिम्मेदारी गर्भवती और बच्चे का समय पर टीकाकरण करवाना होता है। इसके अलावा महामारी के दौरान क्षेत्र में सर्वे करना होता है। वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को पहली बार डाइटिशियन मिला है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियुक्ति की गई है। अस्पताल में जल्द किचन सर्विस भी शुरू होने वाली है जिसका मरीजों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा अस्पताल को तीन ओटी सहायक और एक डेंटल हाईजेनिक मिला है।
कोट
जिले को 47 एएनएम मिली है। मुख्यालय की तरफ से इन्हें स्टेशन भी अलॉट कर दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर इनकी सूची जारी हो चुकी है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन