फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District city planner broke roads in illegal colony in Bhattumandi

Fatehabad News: जिला नगर योजनाकार ने भट्टूमंडी में अवैध कॉलोनी में तोड़ीं सड़कें

Tue, 11 Feb 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
District city planner broke roads in illegal colony in Bhattumandi
भट्टूमंडी में अवैध कालोनी में कार्रवाई करती डीटीपी टीम।
भट्टू कलां। जिला नगर योजनाकार ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर सड़कें व बिजली के पोल तोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान एसआई भगवंत के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को हुई इस कार्रवाई में डीटीसी सुनील अंतिल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ प्रवीन वर्मा, कनिष्ठ अभियंता संदीप, कनिष्ठ अभियंता अंकित, सहायक सुरेश कुमार की टीम ने भट्टूमंडी में अवैध कॉलोनी में अभियान चलाया। भट्टूमंडी में पावर हाउस व पुलिस थाने के साथ करीब 3-4 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में सड़कें तोड़ी और बिजली के पोल उखाड़े गए।
विज्ञापन


टीम ने अवैध काॅलोनी में इंटरलाकिंग द्वारा बनाई गई सभी गलियां उखाड़ दी। इसके अलावा यहां पर बने अवैध निर्माण को भी टीम ने हटवा दिया। डीटीसी सुनील अंतिल ने बताया कि यहां बनी अवैध कॉलोनी को लेकर नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने पर करीब 3-4 एकड़ में बनी अवैध काॅलोनी नष्ट कर दिया। अगर यहां फिर से कोई निर्माण किया गया तो फिर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed