{"_id":"68d4305b475fbe23ae0ba718","slug":"dissatisfaction-over-water-not-reaching-the-distributory-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140940-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिस्टीब्यूट्री में पानी न पहुंचने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिस्टीब्यूट्री में पानी न पहुंचने पर नाराजगी
विज्ञापन
गांव धांगड़ व आसपास के गांवों में पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंचे ग्रामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। बारिश का पानी सूखने के बाद फसलों को पानी की जरूरत है लेकिन नहरे सूखी होने से किसान और ग्रामीण गंभीर संकट में हैं। गांव धांगड़ व माजरा के किसान बुधवार को लघु सचिवालय में इकट्ठा होकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे और नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। उपायुक्त विवेक भारती ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों ने बताया कि फतेहाबाद डिस्टीब्यूट्री से उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इसके चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को पीने के पानी की भी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भूप सिंह, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, लीलूराम, देवेंद्र कुमार, सुभाष, पंछीराम, हवा सिंह, पवन, अनूप सिंह और विनोद कुमार ने कहा कि पिछले कई महीनों से डिस्टीब्यूट्री का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा, और जो थोड़ी मात्रा में पहुंचता है, वह पर्याप्त नहीं है।
गांव धांगड़, ढाणी माजरा, बरसीन, बिसला समेत कई गांवों में फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की फसलें खेतों में खड़ी हैं और इन्हें समय पर सिंचाई न मिलने पर उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी। अगर पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। कृषि के साथ-साथ ग्रामीणों का पेयजल संकट भी गंभीर है। गांवों में ट्यूबवेल और हैंडपंपों का पानी खारा हो चुका है, जिस कारण पीने योग्य पानी की कमी हो गई है। ऐसे में लोग केवल डिस्टीब्यूट्री से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं। पर्याप्त पानी न आने से न केवल खेती प्रभावित हो रही है बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी मुश्किल हो गई है। डीसी से मिलने आए किसानों को आश्वासन दिया गया कि डिस्टीब्यूट्री की पानी की सप्लाई जल्द बहाल की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कृषि और पेयजल दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं।