फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   disputed land of Ramlila Ground in Fatehabad sealed, Nagar Palika Secretary was appointed as receiver

Fatehabad: रामलीला ग्राउंड की विवादित जमीन को किया सील, नगर पालिका सचिव को किया रिसिवर नियुक्त

Thu, 29 Aug 2024 03:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

उपमंडल मैजिस्ट्रेट डॉक्टर जयवीर यादव ने बताया है कि भूना में 4 कनाल 16 मरले जमीन पर दो पक्षों द्वारा दावा किया जा रहा है। दोनों ही पक्षों के पास संबंधित दस्तावेज, साक्ष्य व रिकॉर्ड नहीं है। दोनों पक्षों द्वारा इस जमीन व भवन को लेकर दावे व कब्जा को लेकर तनाव की स्थिति बन रही थी।

विज्ञापन
disputed land of Ramlila Ground in Fatehabad sealed, Nagar Palika Secretary was appointed as receiver
सील करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामलीला ग्राउंड में विवादित 4 कनाल 16 मरले जमीन को एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका सचिव ने वीरवार को पूर्ण रूप से संपत्ति को सील कर दिया। उपरोक्त जमीन पर रामा कृष्णा कला मंच वर्ष 1952 से रामलीला का मंचन कर रहा है।वही अनुसूचित जाति वर्ग के लोग दो कमरे उनके समाज के लिए सरकार द्वारा दिए जाने का दावा किया जा रहा था। जो पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर भी हुआ। मगर दोनों ही पक्ष जमीन को लेकर आपस में अड़े हुए थे।

विज्ञापन


जमीन से संबंधित मालिकाना हक पर दो पक्षों द्वारा हक जताने से बने तनाव को रोकने, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपमंडल मैजिस्ट्रेट डॉक्टर जयवीर यादव ने विवादित जमीन पर बीएनएसएस की धारा164 व165 के तहत उक्त भूमि को अटैच करने के लिए सचिव नगरपालिका भूना को रिसिवर नियुक्त किया। उपमंडल मैजिस्ट्रेट ने सचिव नगरपालिका भूना को विवादित जमीन पर कब्जा लेने के आदेश जारी किए है। उपमंडल मैजिस्ट्रेट ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था खराब ना हो इसलिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रबंध किए गए। 
विज्ञापन


संपत्ति पर दोनों ही पक्ष नहीं दिखाई पाए सबूत, इसलिए नगर पालिका ने सीलबंद किया 
उपमंडल मैजिस्ट्रेट डॉक्टर जयवीर यादव ने बताया है कि भूना में 4 कनाल 16 मरले जमीन पर दो पक्षों द्वारा दावा किया जा रहा है। दोनों ही पक्षों के पास संबंधित दस्तावेज, साक्ष्य व रिकॉर्ड नहीं है। दोनों पक्षों द्वारा इस जमीन व भवन को लेकर दावे व कब्जा को लेकर तनाव की स्थिति बन रही थी। इसलिए कानून व्यवस्था को बिगडने से रोकने, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से बचाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवादित भूमि पर जैर धारा 164 बीएनएसएस तथा 165 बीएनएसएस के तहत सचिव नगरपालिका भूना को जमीन का रिसिवर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला कमेटी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया रामलीला कमेटी के संस्थापक जगन्नाथ सेठी, जीवन दास परवाना, मांगाराम कंबोज, सदानंद चुध, जय दयाल गिरधर,सुंदर हंस आदि कई प्रमुख लोगों के नेतृत्व में वर्ष 1952 से लगातार प्रतिवर्ष रामलीला का मंचन हो रहा है। रामा कृष्णा कला मंच ने उपरोक्त जगह पर लाखों रुपये लगाकर निर्माण किया हुआ है और रामलीला करने वाले कलाकारों का पूरा सम्मान भवन के अंदर है। इसलिए प्रशासन ने रातों-रात रामा कृष्णा कला मंच की संपत्ति को सील बंद करने का फरमान देकर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed