फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over weighing of paddy in Ratia mandi, police reached the spot

Fatehabad News: रतिया मंडी में धान के तौल को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dispute over weighing of paddy in Ratia mandi, police reached the spot
रतिया में विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। अनाज मंडी में हड़ताल को लेकर मंगलवार को मजदूरों व व्यापारियों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विवाद मजदूरों द्वारा हड़ताल किए जाने व व्यापारियों द्वारा जबरन तौल का काम शुरू करवाए जाने को लेकर हुआ। नाराज मजदूर रोष प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय भी पहुंचे और मजदूरी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। वहां एसडीएम राजेश कुमार से मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हड़ताल के चलते मजदूरों ने शुक्रवार से अनाज मंडी में काम बंद कर रखा है। मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी निजी लेबर बुलाकर काम शुरू किया तो मजदूरों ने विरोध शुरू कर दिया। कच्ची लेबर यूनियन के प्रधान जिले सिंह, पूर्व प्रधान जोनी सिंह, संगत सिंह, नाथा राम का कहना है कि व्यापारी उनकी बकाया मजदूरी नहीं दे रहे हैं। व्यापारी शेलरों में सीधे उतारे गए धान की मजदूरी नहीं देना चाहते। इसी को लेकर विवाद है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी में जो धान आया था, व्यापारियों द्वारा उसकी मजदूरी मजदूरों को दी गई है और उनसे लिखित में क्लीन चिट भी ली गई थी। मगर अब कुछ मजदूर जानबूझकर व्यापारियों से विवाद कर रहे हैं। इस विवाद के चलते अनाज मंडी में सारा दिन तनाव की स्थिति बनी रही और दोनों व्यापार मंडलों ने एक संयुक्त बैठक भी की, जिसमें विवाद का हल नहीं निकल सका। इस विवाद को लेकर देर शाम को भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के अध्यक्ष जरनैल सिंह की अध्यक्षता में मजदूरों व व्यापारियों की बैठक भी की गई, जिसमें देर शाम तक कोई फैसला नहीं हो पाया।

रतिया में धरना देते हुए मजदूर यूनियन के सदस्य।

रतिया में धरना देते हुए मजदूर यूनियन के सदस्य।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed