{"_id":"6aa977bec07a3126750336ff","slug":"dispute-over-the-leadership-of-the-auto-market-shopkeepers-called-harpal-the-unanimous-leader-the-other-side-raised-objections-to-making-balvinder-aka-balli-the-leader-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161177-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑटो मार्केट की प्रधानगी पर रार, दुकानदारों ने हरपाल को बताया सर्वमान्य प्रधान, बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने पर दूसरे पक्ष ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑटो मार्केट की प्रधानगी पर रार, दुकानदारों ने हरपाल को बताया सर्वमान्य प्रधान, बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने पर दूसरे पक्ष ने जताई आपत्ति
Tue, 15 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट की प्रधानगी को लेकर मंगलवार को विवाद ने नया मोड़ ले लिया। बलविंद्र उर्फ बल्ली को प्रधान बनाए जाने की सूचना के बाद मार्केट के एक पक्ष के दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि वे बलविंद्र उर्फ बल्ली को अपना प्रधान नहीं मानते। हरपाल ढाका ही मार्केट के सर्वमान्य प्रधान हैं।
दुकानदारों का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना नई प्रधानगी का फैसला लिया गया है जो संगठन की व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। दुकानदारों ने मार्केट में बैठक कर मामले को स्पष्ट करने की मांग की। उनका कहना है कि मौजूदा प्रधान हरपाल ढाका के भाई का हाल ही में निधन हुआ है। वह शोक के चलते घर पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नया प्रधान चुनना उचित नहीं है।
बिना सदस्यों की राय के प्रधान बनाने पर सवाल
दुकानदार संदीप ने कहा कि सभी दुकानदारों की सहमति के बिना नया चुनाव घोषित किया गया है। ऑटो मार्केट यूनियन की बाबा विश्वकर्मा ऑटो मार्केट वेलफेयर सोसायटी के 21 सदस्यों की बैठक में नया प्रधान चुनने पर कोई फैसला नहीं होता, तब तक हरपाल ढाका ही प्रधान रहेंगे। ऐसे में नई कार्यकारिणी या प्रधान की घोषणा किस आधार पर हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
दुकानदार महावीर सुथार ने कहा कि हरपाल ढाका के भाई के निधन के कारण वह दुख की घड़ी में घर पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कुछ लोगों ने अपनी मर्जी से फैसला लिया है। इसका दुकानदार विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट के अधिकतर व्यापारी हरपाल ढाका के साथ हैं और सभी की सहमति के बिना प्रधानगी का फैसला उचित नहीं है।