फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over taking utensils at Gurudwara; two groups confront each other

Fatehabad News: गुरुद्वारे में बर्तन लेने पर विवाद, दो पक्ष हुए आमने-सामने

Fri, 02 Oct 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dispute over taking utensils at Gurudwara; two groups confront each other
रतिया। गांव अलीकां स्थित गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में बर्तन लेने के दौरान हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार शाम ढाणी अलीकां निवासी लखविंदर सिंह घर में आयोजित कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारे से बर्तन लेने पहुंचा था। बर्तनों की गिनती के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा भजन सिंह ने लखविंदर सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की और आगे से उनके समाज को बर्तन या अन्य सामान नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर आरोप लगाया कि विवाद के बाद लखविंदर सिंह कमेटी से बात करने के लिए दोबारा गुरुद्वारे पहुंचा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और ग्रंथी ने श्रीसाहिब निकालकर उस पर हमला किया। इसमें लखविंदर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुदाय के लोगों ने मामले को धार्मिक रंग देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। जत्थेदार बाबा भगत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। उन्होंने मामले को बेअदबी या धार्मिक विवाद का रूप नहीं देने की बात कही। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
---------
कमेटी ने ग्रंथी पर हमले का लगाया आरोप
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोही राम और गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि लखविंदर बर्तन लेने आया था। गिनती में गलती होने पर ग्रंथी ने उसे टोका तो वह नाराज होकर चला गया। कुछ देर बाद वह कुछ युवकों के साथ गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा और ग्रंथी के साथ मारपीट की। कमेटी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

----------
दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी
सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले के जांच अधिकारी एवं नागपुर चौकी इंचार्ज बसंत ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार सुबह बुलाया गया है। पुलिस गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed