फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over MLA Dudaram's mediation, now the head will not be removed, nor will the vice chair, fatehabad

विधायक दुड़ाराम की मध्यस्थता से विवाद खत्म, अब न प्रधान हटेगा, न जाएगी उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mon, 13 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute over MLA Dudaram's mediation, now the head will not be removed, nor will the vice chair, fatehabad
पार्षदों से बात करते विधायक दुड़ाराम, साथ हैं नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल व उपाध्यक्ष सुनीता रत्ति । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रधान और विरोधी पार्षदों के बीच पिछले एक सप्ताह से चल रही खींचतान विधायक दुड़ाराम की मध्यस्थता के बाद खत्म हो गई है। अब न तो नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल को हटाने का प्रयास किया जाएगा और न ही नप उपाध्यक्ष सुनीता रत्ति की कुर्सी जाएगी। रविवार सांय अनाजमंडी स्थित विधायक के प्रतिष्ठान में फतेहाबाद नगर परिषद के सभी पार्षदों व नप प्रधान को बुलाया गया था। इस बैठक में विधायक दुड़ाराम भी शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर परिषद सूत्रों के अनुसार बैठक में विरोधी पार्षदों ने नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल व उनके कुछ चहेते माने जाने वाले पार्षदों पर विकास कार्यों में भेदभाव व कमीशनखोरी के आरोप जड़े। प्रधान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। इस दौरान नप उपाध्यक्ष सुनीता रत्ति ने उन्हें हटाने के लिए प्रधान के निवास पर हुई गुप्त बैठक का मुद्दा उठाया। सूृत्रों की मानें तो इस बैठक में प्रधान ने होटल दीप में हुई डिनर बैठक का हवाला देकर इसका काउंटर किया। दोनों ही पक्षों ने इस मामले में ‘अमर उजाला’ में फोटो सहित छपी खबरों का हवाला दिया। इसके बाद विधायक दुड़ाराम ने पार्षदों व प्रधान से आपसी मनमुटाव खत्म करके एक बार फिर से नई शुरूआत करने का आह्वान किया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक दुड़ाराम ने बागी पार्षदों को विश्वास दिलाया है कि अगर आगे भी उनके काम नहीं होते तो अगली बार वो खुद नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर उपायुक्त के पास जाएंगे। जिसके बाद बागी पार्षदों ने विवाद को समाप्त करने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन

वर्जन
प्रधान और पार्षदों के बीच थोड़ा मनमुटाव था। जिसे आपस में बिठाकर सुलझा लिया गया है। विकास कार्यों में अब पूरी गति दी जाएगी। शहर के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुड़ाराम, विधायक फतेहाबाद।
सभी पार्षदों को साथ लेकर चलूंगा और सभी को भरोसा दिलाता हूं कि विकास कार्यों में ढिलाई नहीं आने दी जाएगी।
- दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष, फतेहाबाद।
‘विधायक दुड़ाराम ने हमें बैठक के लिए बुलाया था। हमारे पास 17 पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त एफिडेविट थे। लेकिन हमने विधायक के कहे पर विश्वास करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष दर्शन नागपाल पर भरोसा जताया है। उम्मीद है कि अब वार्डों के काम पूरे होंगे।’
- सुनीता रत्ति, नप उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed