{"_id":"691b6533d928ba82fb03a614","slug":"dispute-escalates-over-road-in-swami-nagar-with-residents-of-two-wards-protesting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-143864-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वामी नगर में रास्ते पर बढ़ा विवाद, दो वार्डों के लोग जता रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वामी नगर में रास्ते पर बढ़ा विवाद, दो वार्डों के लोग जता रहे विरोध
Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
शहर की स्वामी नगर कॉलोनी का रास्ता बंद करने के विरोध में इकट्ठा हुए पार्षद व वार्ड वासी। संवाद
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में एक जिला पार्षद की ओर से कॉलोनी काटे जाने के चलते रास्ते पर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी कटने से रास्ता अवरुद्ध होने के हालात बन गए हैं, जिस पर वार्ड 15 और 16 के निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है। विरोध करने वाले लोगों ने जिला पार्षद के सामने भी रोष व्यक्त किया है।
अब यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है और लोग इस संबंध में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से भी मिलेंगे। जानकारी के अनुसार जिला परिषद के वार्ड 7 से पार्षद बंटी गढ़वाल और उनके साथियों ने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत स्वामी नगर के पास पांच एकड़ में एक कॉलोनी काटी जा रही है। यह नई कॉलोनी मौजूदा सार्वजनिक रास्ते के ठीक साथ लगती बन रही है, जिसके बाद ही विवाद शुरू हुआ है।
पार्षद ज्ञान सिंह ने यह भी बताया कि रास्ते की यह जमीन दान की हुई है। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद अब दबाव डाल रहे हैं। इस संबंध में वे पहले भी डीसी और एडीसी को मामले से अवगत करा चुके हैं और ज्ञापन सौंप चुके हैं। डीसी ने पहले रास्ते में कोई दिक्कत नहीं आने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
वार्ड पार्षद और निवासियों बोले करीब 35 साल पुराना रास्ता
वार्ड पार्षद ज्ञान सिंह और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वामी नगर में करीब 35 सालों से लगभग 15 फुट चौड़ा रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते का उपयोग वार्ड की 10 हजार से ज्यादा आबादी आवाजाही के लिए करती है। जिला पार्षद बंटी गढ़वाल की ओर से कॉलोनी काटने के लिए पैमाइश करवाई गई है और सड़क पर निशान लगाए गए हैं। उनका कहना है कि निशान के बाद सड़क की चौड़ाई 15 फुट से घटकर मात्र 5 फुट रह जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होगी, और कोई भी बड़ा वाहन कॉलोनी की तरफ नहीं आ पाएगा। निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी काटने के चक्कर में सार्वजनिक रास्ता बंद करने की तैयारी की जा रही है।
-- -
जिला पार्षद बोले आरोप बेबुनियाद, जमीन हमारी
इस मामले में जिला पार्षद बंटी गढ़वाल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह जमीन उनकी निजी है। उन्होंने दावा किया कि पहले पैमाइश सही नहीं हुई थी, और सही पैमाइश होने के बाद यह रास्ता उनकी जमीन में बना हुआ पाया गया है। गढ़वाल ने कहा कि कोई अपनी खुद की जमीन क्यों छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सारा काम सही तरीके से और दस्तावेजों के आधार पर किया है।

शहर की स्वामी नगर कॉलोनी का रास्ता बंद करने के विरोध में इकट्ठा हुए पार्षद व वार्ड वासी। संवाद- फोटो : संवाद