{"_id":"67cb3980f0bc4303c8076750","slug":"dispute-between-two-parties-over-installing-a-gate-in-model-town-work-stopped-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130346-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मॉडल टाउन में गेट लगाने पर दो पक्षों में विवाद, रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मॉडल टाउन में गेट लगाने पर दो पक्षों में विवाद, रुकवाया काम
Fri, 07 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में गेट लगाने को लेकर इक्ट्ठे लोग।
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर गेट लगाने पर विवाद बढ़ गया। दो पक्षों ने गेट की जगह को लेकर विवाद कर हंगामा कर दिया। इस कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया। हालांकि मॉडल टाउन में 16 गेट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 14 गेट लगाए जा चुके हैं।
मॉडल टाउन क्षेत्र के पार्षद अर्जुन कटारिया की मांग पर कुछ महीने पहले नगरपरिषद की तरफ से निविदा लगाई गई थी। इसलिए नगर परिषद की टीम शुक्रवार को गेट लगाने के लिए मॉडल टाउन में पहुंची थी। यह टीम एमएम कॉलेज के सामने गेट लगा रही थी। इसी दौरान वहां स्थित एक कोठी के मालिक ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह गेट कुछ आगे लगाया जाए। इस दौरान नगर परिषद की टीम भी वहां मौजूद थी। वहां दो पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। डायल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नगर परिषद की तरफ से मॉडल टाउन में 16 गेट लगवाए जा रहे हैं। इनमें से दो गेटों की जगह के लिए विवाद हो रहा है। इस वजह से गेट बनाने का काम रुकवाया गया है। आपसी रजामंदी के बाद ही गेट लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
- अर्जुन कटारिया, पार्षद, फतेहाबाद।