फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Discourses weighed 14 things looted gold ornaments

सत्संग की बातें कर 14 तोले सोने के जेवर लूटे

Thu, 04 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर कॉलोनी में दिन दहाड़े चार हथियारबंद युवकों ने एक घर में घुसकर सास-बहू को बंधक बनाकर करीब 14 तोले सोने के जेवर लूट लिए। लूटपाट के दौरान आरोपियों ने पादरी महिला और उसके सास के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


 आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे घर में रहकर महिलाओं को विश्वास में लेकर और धर्म सत्संग की बातें कर घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर का मुखिया अपने बेटे के इलाज के लिए चेन्नई गए हुए थे। लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी और शहर पुलिस ने मौके पहुंचे और शहर की नाकेबंदी करवा दी।
विज्ञापन


वारदात में घायल पादरी महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी में ईसाई राजएडविन मोसेस अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे अपने बेटे के इलाज के लिए चेन्नई गए हैं। बुधवार सुबह पौने 11 बजे के करीब बाइक सवार चार युवक खुद को राजएडमिन का दोस्त बताकर उसके घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने स्वयं को राजा एडमिन की पत्नी रानी बनीता और मां कमलम को उन्हीं के धर्म का बताकर सत्संग की बातें करने लगे। काफी देर तक बातचीत करने के दौरान उक्त युवकों ने चाय पी। पादरी महिला के अनुसार युवकों के आने से पहले घर पर कुछ मेहमान आए थे और सभी करीब साढ़े 11 बजे चले गए थे। इसके बाद चारों युवक आए थे।

बातचीत के दौरान एक युवक ने रानी बनीता से बीरबल की पंजाबी भाषा में किताब मांगी। रानी बबीता जैसे ही कमरे में किताब लेने गई तो युवक भी उसके पीछे-पीछे कमरे में चले गए।

उन्होंने महिला को बेड से बांध दिया और गले से सोने की दो चेन, बालियां और अंगूठी छीन ली। व्हीलचेयर में बैठी सास को भी कमरे में ले जाकर युवकों ने उसके गले से दो चेन उतार लीं। इसके बाद मारपीट कर दोनों महिलाओं को कमरे में बंद कर दिया।

युवकों ने दूसरे कमरे में सूटकेस में पड़ी सोने की 6 अंगूठियां, एक मोबाइल, एक कैमरा और दान पात्र को तोड़कर उसमें पड़ा कैश भी निकल लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर मकान मालिक ने ऊपर बंद कमरे में बेड से बंधी महिलाओं को मुक्त बाहर निकाला।

मकान मालिक सुरेंद्र कुमार पूरी घटना को समझ पाते कि इससे पहले ही लुटेरे बाइक में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरुनानक पुरा चौकी पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर शहर की नाकेबंदी करवा दी।

पीड़ित परिवार करता है घर पर सत्संग
लूटपाट का शिकार हुआ पीड़ित परिवार 20 साल रतिया में रहने के बाद डेढ़ साल पहले ही प्रोफेसर कॉलोनी में आकर बसा था। रविवार को घर में ईसा मसीह का सत्संग कार्यक्रम करता है।

10 दिन पहले भी आया था लुटेरा
दो बाइक सवार चार युवकों में से पादरी ने एक युवक को पहचान लिया है। पादरी महिला के अनुसार लुटेरों में से एक युवक 10 दिन पहले उनके घर पर आया था और सत्संग करवाने की बात कर गया था। उसने अपना नाम कृष्ण कुमार बताया था और वह बुधवार को तीन अन्य युवकों के साथ आया था।


लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे तो कमरे में  बंद सास और बहु चिल्ला रहीं थीं। मकान मालिक ने जब लुटेरों से चिल्लाने की वजह पूछी तो लुटेरे यह कहकर चलते बने कि कमरे में प्रेयर कर रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed