फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Disclosure: 8 bikes recovered from a gang of thieves, 3 accused arrested

खुलासा : चोर गिरोह से 8 बाइक बरामद, 3 आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: 8 bikes recovered from a gang of thieves, 3 accused arrested
पुलिस गिरफत में बाइक चोरी के आरोपी। संवाद
टोहाना। बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का सीआईए और थाना शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। डीएसपी जय भगवान ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 7 मई को सीआईए टीम ने चंडीगढ़ मोड़ पर शाम 6 से रात 10 बजे तक नाकेबंदी की। इस दौरान नारायणगढ़ निवासी निर्मल सिंह संदिग्ध बाइक सवार के रूप में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक उसने जींद के कालवन गांव निवासी अजय और विक्रम उर्फ विक्की से चार हजार रुपये में खरीदी थी। जांच में यह भी पता चला कि अब तक उसने आठ बाइक इसी तरह खरीदी थीं और सभी चोरी की थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अजय और विक्रम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सभी 8 बाइक बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन


------------

ऐसे देते थे बाइक चोरी की वारदात को अंजाम

डीएसपी जय भगवान के अनुसार गिरोह ने अलग-अलग स्थानों से बाइकों को चुराया। 29 अप्रैल को जैन समाधि अस्पताल के बाहर से हीरो स्प्लेंडर प्लस, 21 अप्रैल को इसी अस्पताल से पंजाब नंबर की हीरो होंडा, 24 अप्रैल को एचआर-23सी-5236 नंबर की बाइक और 19 अप्रैल को सीडी डीलक्स चोरी हुई। वर्ष 2016 में एसडीएम कार्यालय से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

तीनों आरोपी नशे का आदी

अधिकारी बताते हैं कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और आमतौर पर एक-डेढ़ साल पुरानी बाइकों को निशाना बनाते थे। इन बाइकों में आसानी से चाबी लग जाती थी। गिरोह ने चाबियों का गुच्छा बनाकर लॉक खोलकर बाइक चुराई और एक बाइक को चार हजार रुपये में बेच देते या पार्ट्स निकालकर ठिकाने लगाते। अब तक आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed