फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dirty water should not be thrown in Ghaggar river: Deputy Commissioner

घग्गर नदी में न डाला जाए गंदा पानी : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dirty water should not be thrown in Ghaggar river: Deputy Commissioner
फतेहाबाद। घग्गर नदी में प्रदूषित पानी को रोकने और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशानुसार उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें घग्गर नदी में गंदा पानी न आए, के लिए प्रबंधों व उपायों पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने एसडीएम टोहाना की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करते हुए कमेटी सदस्यों को निर्देश दिए कि वे हर माह घग्गर नदी का भ्रमण कर यह जांचेगे कि उसमें दूषित पानी तो नहीं डाला जा रहा है। कमेटी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता, एडवोकेट कौशल मेहता और एसएचओ जाखल को शामिल किया गया है। यह कमेटी 9 सितंबर को गांव तलवाड़ा, तलवाड़ी और सिधानी का दौरा करेगी।
विज्ञापन

प्रदूषण की बनी गंभीर समस्या
उपायुक्त महावीर कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव का दूषित पानी किसी भी सूरत में घग्गर में न डाला जाएं। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि गांव के गंदे पानी की निकासी का डिस्पोजल घग्गर में न करके अन्य स्थान पर किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषण गंभीर समस्या है। गांव के गंदे पानी और फैक्ट्रियों के प्रदूषित जल से घग्गर नदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अगर इस विषय पर कोई उपाय नहीं करते हैं तो एनजीटी के आदेशों के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। बैठक में डीडीपीओ बलजीत चहल, कार्यकारी अभियंता मनदीप बेनीवाल, आदर्श सिंगला, नप ईओ ऋषिकेश वर्मा, एडवोकेट कौशल मेहता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed