फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Direct train will be available from Tohana and Jakhal for the court of Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए टोहाना और जाखल से मिलेगी सीधी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Direct train will be available from Tohana and Jakhal for the court of Mata Vaishno Devi
टोहाना रेलवे स्टेशन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल से बंद पड़ी अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन अब दोबारा से शुरू होने जा रही है। इससे माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए टोहाना और जाखल से ही श्रद्धालुओं को सीधी ट्रेन मिल सकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। श्रद्धालु भी बिना किसी परेशानी के सीधे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट सकेंगे।
विज्ञापन

विदित रहे कि 23 मार्च 2021 को कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। उस दौरान सभी ट्रेनों के पहिये थम गए थे। सब कुछ अनलॉक होने के बाद ज्यादातर ट्रेनें वापस ट्रैक पर लौट चुकी हैं, लेकिन चेन्नई से दिल्ली, जींद होते हुए माता वैष्णो देवी, कटरा तक जाने वाली ट्रेन अभी तक बंद पड़ी थी। अब इस ट्रेन को तीन जुलाई से शुरू किया जा रहा है। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 16031 और 16032 को चेन्नई से माता वैष्णो देवी के लिए शुरू किया है। यह ट्रेन दिल्ली से वाया रोहतक, नरवाना, टोहाना, जाखल, लुधियाना होते हुए माता वैष्णो देवी धाम तक पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन यह ट्रेन चलेगी। प्रत्येक रविवार, बुधवार और वीरवार को यह ट्रेन वैष्णो देवी की तरफ जाएगी तो मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को वैष्णो देवी से जींद की तरफ आएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
चेन्नई से ट्रेन सुबह 5:15 बजे पर रवाना होकर तीसरे दिन सुबह करीब 10:35 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इसी तरह श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे चेन्नई पहुंचेगी। जबकि रोहतक रेलवे जंक्शन पर यह ट्रेन रात 10:31 बजे, जींद जंक्शन पर रात 11:15 बजे, उचाना रेलवे स्टेशन पर रात 11:33 बजे, नरवाना जंक्शन पर रात 11:47 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लुधियाना में अगली सुबह 3:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पठानकोट में सुबह छह बजे और श्रीमाता कटरा देवी 10:35 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना काल से बंद पड़ी चेन्नई से वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे की तरफ से लिया गया है। इसका संचालन तीन जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे रेल यात्रियों, विशेषकर श्रद्धालुओं को फायदा होगा।
-अजय माइकल, प्रवक्ता, दिल्ली रेलवे मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed