फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diploma course in elementary education can be done in 395 private institutions of the state.

Fatehabad News: प्रदेश के 395 निजी संस्थानों में हो सकेगा प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स

Thu, 03 Oct 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Diploma course in elementary education can be done in 395 private institutions of the state.
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से बंद किए गए प्रारंभिक शिक्षा के डिप्लोमा कोर्स को हाईकोर्ट के आदेश पर एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। फिलहाल प्रदेश के निजी महाविद्यालयों में इसके लिए दाखिला प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (प्रारंभिक) सरकारी संस्थानों में साल 2017 में ही बंद कर दिया था। इसके बाद सत्र 2023-25 में इसे निजी कॉलेजों में भी बंद कर दिया गया। सरकार ने हवाला दिया था कि कोर्स करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई, उनके मुकाबले में पदों की संख्या कम है। पहले छह सरकारी संस्थाओं और 395 प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले हो रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा कोर्स बंद करने के बाद प्राइवेट कॉलेज हाईकोर्ट में चले गए।
विज्ञापन

हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश खोला ने बताया कि एसोसिएशन हाईकोर्ट में केस जीत गई। मगर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई। वहां भी एसोसिएशन ने केस जीत लिया गया। अब कई दिनों से मामले को सरकार ने लटकाया हुआ था, बड़ी मुश्किल से दाखिले खुलवाने का पत्र जारी करवाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष खोला ने बताया कि 395 प्राइवेट कॉलेजों में लगभग 22 हजार सीटें हैं। हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान से भी विद्यार्थी जेबीटी कोर्स करने आते हैं। इस तरह कोर्स शुरू होने से करीब 22 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा। खोला का दावा है कि यह कोर्स पूरे देश में एनसीटीई ने चला रखा है। कोई भी राज्य सरकार इसे बंद नहीं कर सकती थी। मगर हरियाणा सरकार ने इससे जबरदस्ती बंद कर दिया। अब इसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
:: हाईकोर्ट के आदेश पर डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में दाखिला प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल दाखिले निजी कॉलेजों में ही होंगे।
-सुनील बजाज, डिप्टी डायरेक्टर, एससीईआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed