{"_id":"6af5ee82a1e4fb6c2702981d","slug":"dilapidated-pipeline-halts-drinking-water-supply-to-four-villages-water-storage-tank-runs-dry-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-164534-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जर्जर लाइन ने चार गांवों की पेयजल आपूर्ति रोकी, जलघर की डिग्गी सूखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जर्जर लाइन ने चार गांवों की पेयजल आपूर्ति रोकी, जलघर की डिग्गी सूखी
Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
ब्राह्मणवाला जलघर में पेयजल संकट को लेकर रोष जताते चार गांवों के ग्रामीण : संवाद
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला स्थित नहर आधारित जलघर से जुड़े चार गांवों में पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। भाखड़ा नहर से जलघर तक पानी पहुंचाने वाली करीब 15 साल पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
इससे जलघर की तीनों डिग्गियां सूख गई हैं और चारों गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हैं। समस्या से परेशान ब्राह्मणवाला, रोझांवाली, लठेरा और प्लाट ब्राह्मणवाला के ग्रामीणों ने वीरवार को जलघर परिसर में पंचायत की। इसमें विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए पुरानी पाइपलाइन की जगह नई लाइन बिछाने की मांग उठाई गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लठेरा के सरपंच जसविंदर सिंह एडवोकेट, ब्राह्मणवाला के सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह और रोझांवाली के सरपंच पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि चारों गांवों में इसी जलघर से पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर से जलघर तक बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन करीब 15 साल पुरानी है। अब यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर पाइप टूटने और लीकेज के कारण नहर का पानी जलघर तक पहुंचने के बजाय खेतों में बह रहा है। ग्रामीणों ने खुद खेतों में जाकर पाइपलाइन की स्थिति देखी तो कई जगह क्षतिग्रस्त हिस्से मिले।
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। विभाग की ओर से उन्हें बताया गया कि मरम्मत के लिए कर्मचारी खेतों में जाते हैं तो कुछ खेत मालिक काम नहीं करने देते।
इस कारण पाइपलाइन ठीक करने का काम अटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को खेत मालिकों से सहमति बनाकर या अन्य जरूरी कार्रवाई कर मरम्मत करवानी चाहिए। पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने की मांग भी की गई।
पंचायत में सरपंच जसविंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह, सरपंच पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह, केवल सिंह मेट, हरपाल सिंह, रुलदू सिंह, इंद्रजीत सिंह, करनैल सिंह और अर्जुन सिंह सहित चारों गांवों के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
खेत मालिकों से सहमति बनाने का प्रयास
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की एसडीओ आंचल जैन ने बताया कि ब्राह्मणवाला जलघर तक पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए खेतों में जाते हैं लेकिन खेत मालिक उन्हें काम नहीं करने दे रहे। इस संबंध में गांव के सरपंच को अवगत करवाकर खेत मालिकों से सहमति बनाने के लिए कहा गया है। यदि सहमति नहीं बनती है तो पुलिस की सहायता से मरम्मत करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।एसडीओ ने बताया कि ब्राह्मणवाला में नई पाइपलाइन बिछाने और नया बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए भी विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग की ओर से ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।