फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Didn't improve even after minister's rebuke, agency again fined Rs 50,000

Fatehabad News: मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे, एजेंसी पर फिर 50 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Didn't improve even after minister's rebuke, agency again fined Rs 50,000
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के काम का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की फटकार के बाद भी निजी एजेंसियां काम नहीं सुधार रही है। नगर परिषद अधिकारियों की टीम ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के काम का निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान खामियां मिली हैं। एजेंसी गीला-सूखा कचरा अलग-अलग नहीं ले रही थी और पुराने साइट पर कचरे का संग्रह होता मिला। टीम को कमियां मिलने पर डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी को 50 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। जबकि 15 दिन पहले ही दो दिन तक कचरे का उठान न करने पर 1.70 लाख रुपये जुर्माना किया गया था। नगर परिषद ने शहर में से डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए डिंगमैन पावर एजेंसी को ठेके पर काम दे रखा है। एजेंसी को नगर परिषद 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान कर रहा है। एजेंसी के काम को लेकर मिल रही रही शिकायतों के चलते नगर परिषद के सचिव नवीन पांडे, सलाहकार कुमार सौरभ, एसआई ओंकार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर टीम को कमियां मिली। एजेंसी द्वारा यहां पर गीला-सूखा कचरा अलग-अलग नहीं किया जा रहा था। टीम ने दो एकड़ ली गई नई जगह पर कचरा संग्रह करना था लेकिन पुरानी जगह पर ही डाला जा रहा था। इसके अलावा कचरा उठान की कई गाडिय़ों में गीला-सूखा के लिए अलग-अलग पार्ट नहीं मिले। इसके चलते नगर परिषद की तरफ से नोटिस जारी करके 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


एजेंसी पर 1.70 लाख रुपये पहले लग चुका है जुर्माना
नगर परिषद द्वारा करीब 15 दिन पहले भी डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी को नोटिस जारी करके 1.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। इस दौरान एजेंसी ने दो दिन तक कचरे का उठान नहीं किया था।
विज्ञापन


ये है शहर की स्थिति
शहर में कुल प्रॉपर्टी : 31000
रोजाना शहर से निकल रही कचरा : 30 से 35 टन
कचरा उठाने वाली एजेंसी को भुगतान : 1685 रुपये प्रति टन
नगर परिषद के पास स्थायी कर्मचारी : 31
पालिका रोल पर तैनात कर्मचारी : 119
कोट
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि सफाई को लेकर अगर कहीं कमियां मिले तो नगर परिषद कार्यालय को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed