{"_id":"64b81ffc5a339e619e061b46","slug":"didnt-get-help-last-night-rented-a-room-for-rs-5000-and-settled-the-family-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2422-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रात नू नहीं मिली मदद, पांच हजार रुपये किराये ते कमरा लेकर परिवार नूं ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रात नू नहीं मिली मदद, पांच हजार रुपये किराये ते कमरा लेकर परिवार नूं ठहराया
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ ने खेतों में ढाणियां बनाकर रह रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ढाणी में रह रहे लोगों को विश्वास नहीं था कि तेजी से पानी शहर की तरफ बढ़ेगा। रात को आए पानी के चलते कई ढाणियों के लोग सामान भी नहीं निकाल पाए। इसके अलावा कई परिवारों को रात में आशियाना भी नहीं मिल पाया और हाईवे किनारे ही सामान रखकर सुबह होने का इंतजार किया।
सुबह शहर के पास की कॉलोनियों में मकान किराये पर लेकर परिवार को ठहराया है। कई लोग परिवार को किराये पर लिए मकान में ठहराकर खुद अभी भी हाईवे किनारे बैठकर ढाणी में हुई तबाही को देख रहे हैं। हाईवे किनारे बैठे लखविंद्र सिंह, गुरमेल सिंह ने कहा कि रात दे इत्थे ही बैठे है। रात नूं प्रशासन दी तरफूं कोई मदद नहीं मिली, अशोक नगर विच पंच हजार विच कमरा किराये ते लेकर परिवार नूं ठहराया है। सब कुछ खत्म हो गया। पंच फुट तक पानी है हुंन मकान भी नहीं बचनगे।
शाम तक ढाणी में फंसे लोगों को कश्तियों से रेस्क्यू कर निकाला
हाईवे किनारे बनी ढाणियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन की टीमें बुधवार शाम तक लगी रही। कश्तियों के माध्यम से रेस्क्यू करके लोगों को निकाला गया। हाईवे किनारे 50 से ज्यादा ढाणियों को नुकसान हुआ है।